फेंगल तूफान: झारखंड में क्या होगा असर? जानिए पूरा अपडेट!”

Written by

in

रांची से रिपोर्ट……

बंगाल की खाड़ी में बने नए चक्रवातीय तूफान ‘फेंगल’ की, जो झारखंड के मौसम पर कुछ खास असर डालने वाला है। चलिए, विस्तार से समझते हैं।
फेंगल तूफान का क्या है हाल?
25 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव ने अब चक्रवातीय तूफान का रूप ले लिया है। इसे नाम दिया गया है ‘फेंगल।’ मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह तूफान अगले 24 घंटों में तमिलनाडु के तट को पार करेगा। इसके बाहरी बादल और दक्षिण-पश्चिमी हवा का रुख झारखंड की ओर होगा। तो अब सवाल उठता है – रांची और झारखंड के अन्य हिस्सों में इसका क्या असर होगा?
रांची और झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?
👉 हल्की धुंध और बादल:
रांची और आसपास के इलाकों में सुबह के वक्त हल्की धुंध और बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा।
👉 ठंड बढ़ेगी:
दिन में तापमान में गिरावट आएगी, यानी ठंड का एहसास बढ़ने वाला है। लेकिन रात में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
👉 दो दिसंबर तक असर:
मौसम विभाग का कहना है कि दो दिसंबर तक हल्के बादल और ठंड का यह मिजाज रहेगा। उसके बाद फेंगल का असर खत्म हो जाएगा और फिर असली ठंड की एंट्री होगी।
दो दिसंबर के बाद क्या होगा?
दो दिसंबर के बाद झारखंड में ठंड तेजी से बढ़ेगी। तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। तो अपने स्वेटर और जैकेट्स तैयार कर लीजिए, क्योंकि भीषण ठंड आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाली है।
क्या कह रहे हैं मौसम वैज्ञानिक?
झारखंड के मौसम और फेंगल तूफान के बारे में जानकारी देते हुए मौसमव वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत झारखंड के ऊपर हल्के स्तर के बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। ‘फेंगल‘ का असर दो दिसंबर तक रह सकता है। इस दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर के बाद और तेजी से ठंड बढ़ेगी। तो  तैयारी कर लीजिएठंड का स्वागत करने की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *