पांच दिसंबर को हेमंत कैबिनेट का विस्तार

परवेज़ आलम की रिपोर्ट…….
हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट विस्तार की तारीख तय कर दी है। पांच दिसंबर, समय दोपहर 12:30 बजे, स्थान राजभवन का बिरसा मंडप। झारखंड की राजनीतिक फिज़ाओं में उठते सवालों और अटकलों का दौर अब खत्म होता दिख रहा है। 28 नवंबर को जब हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो मोरहाबादी मैदान का मंच राष्ट्रीय नेताओं से गुलजार था। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, भगवत मान सिंह , अरविंद केजरीवाल, सांसद पप्पू यादव व विधायक कल्पना मुर्मू  सोरेन   समेत तमाम नेता इसके गवाह बने। लेकिन तब से एक सवाल बना हुआ था—मंत्रिमंडल में कौन होगा शामिल?

राजनीतिक हलकों में चर्चा और उम्मीदें
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर के मुताबिक जब कोई बड़ा फैसला होता है, तो मंथन जरूरी है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पांच दिसंबर को पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। नेतृत्व का फैसला सर्वमान्य होगा।”

पांच दिसंबर का इंतजार कीजिए।
राजभवन के बिरसा मंडप में सिर्फ शपथ नहीं होगी, बल्कि झारखंड की राजनीतिक तस्वीर में नए रंग भरने की शुरुआत होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *