“मंईयां सम्मान” कार्यक्रम स्थगित,मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक

0:00

रांची: 28 दिसंबर को आयोजित होने वाला मंईयां सम्मान कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसकी वजह है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, जो देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुखद समाचार के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि झारखंड में कोई भी राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को 2500 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जानी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना के तहत 28 दिसंबर को नामकुम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पांच महिलाओं के खातों में सामूहिक रूप से राशि ट्रांसफर करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब यह कार्यक्रम राजकीय शोक के चलते स्थगित कर दिया गया है।

राजकीय शोक के नियमों का पालन. 
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, जो 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक जारी रहेगा। इसी के तहत झारखंड में भी कोई राजकीय कार्यक्रम नहीं होगा। सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राज्य सरकार के संयुक्त सचिव ने इस संदर्भ में एक पत्र जारी कर सभी विभागों को सूचित किया है।

कार्यक्रम की नई तारीख जल्द तय होगी.
मंईयां सम्मान कार्यक्रम के तहत लाभुकों को उनके अधिकार मिलना तय है। राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि शोक की अवधि समाप्त होने के बाद कार्यक्रम की नई तारीख घोषित की जाएगी।

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है। उनकी सादगी, दूरदर्शिता और योगदान को सदैव याद किया जाएगा। झारखंड सहित पूरे भारत में इस दौरान सभी आधिकारिक गतिविधियां सीमित रहेंगी।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात
  • April 9, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. GIRIDIH : नई दिल्ली में गुरुवार को  NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर Ayush Sinha ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोक सभा मे विपक्ष के नेता…

Continue reading
गिरिडीह में चुनावी हिंसा : शहर की सियासत में अपराधियों की  एंट्री, सवालों के घेरे में शिवम आज़ाद
  • February 24, 2026

0:00 परवेज़ आलम. द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह:  झारखंड के कई जिलों की तरह गिरिडीह भी चुनावी तनाव और छिटपुट हिंसा का इतिहास देखता रहा है, लेकिन अब तक यह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 216 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 191 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 295 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 463 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 515 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह

नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और उनका सम्मान ही सच्चे विकास की पहचान

  • March 8, 2026
  • 402 views
नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और उनका सम्मान ही सच्चे विकास की पहचान