दो नक्सली गिरफ्तार,मुखिया पति को दिया था धमकी

गिरिडीह :मुखिया पति और पारा शिक्षक को धमकी देने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार है। गिरफ्तार दोनों नक्सली बिहार के जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरिडीह के पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने मीडिया को बताया कि गुनियाथर के मुखिया पति और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हड़मातरी के पारा शिक्षक सफदर अली अहमद को नक्सलियों ने पर्चे के माध्यम से धमकी दी थी। इसके बाद फोन पर धमकाते हुए पैसे की मांग की गई। इस घटना से भयभीत होकर सफदर अली ने गुनियाथर ओपी में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व एएसपी (अभियान) सुरजीत कुमार, एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेंद्र प्रसाद ने किया।  टीम ने झारखंड और बिहार के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी बुधन मुर्मू (पिता: सुरेश मुर्मू) और बुढियालापर निवासी अनवर अंसारी (पिता: सिद्दिक मियां) को गिरफ्तार किया।

एसपी डॉ बिमल ने बताया कि दोनों नक्सली पहले भी कई मामलों में वांछित थे और उन्होंने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *