IPS संजय आनंद लाठकर को मिली नई जिम्मेदार परमाणु ऊर्जा विभाग देंगे योगदान

Written by

in

1995 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत परमाणु ऊर्जा विभाग में आईजी (सुरक्षा) के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने स्वीकृति दे दी है। यह नियुक्ति उनकी पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और 30 सितंबर 2028 तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, दो वर्ष के लिए लागू रहेगी। इस दौरान उनका वेतन मैट्रिक्स स्तर 14 से अस्थायी रूप से स्तर 15 तक बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में, संजय लाठकर झारखंड पुलिस में एडीजी (अभियान) के पद पर कार्यरत हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *