भोगनाडीह में गूंजा वीर सिदो-कान्हू का जयघोष, शामिल हुये सीएम

0:00

रांची : साहिबगंज जिले के ऐतिहासिक गांव भोगनाडीह की फिज़ाओं में एक बार फिर शहीद सिदो-कान्हू के बलिदान की गूंज सुनाई दी। वीरता, संघर्ष और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  शुक्रवार  को उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने भावुक होकर क्रांतिकारियों के योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर कई विकास योजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने सिदो-कान्हू के वंशजों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया और कहा, यह धरती सिर्फ शहीदों की नहीं, बल्कि हमारी पहचान की भी है। सिदो-कान्हू जैसे महानायक हमें न सिर्फ इतिहास की याद दिलाते हैं, बल्कि वर्तमान को दिशा भी देते हैं।”

धरोहर का प्रतीक बने सिदो-कान्हू

इतिहासकार बताते हैं कि 11 अप्रैल 1815 को सिदो मुर्मू का जन्म भोगनाडीह की पावन भूमि पर हुआ था। उनके छोटे भाई कान्हू मुर्मू के साथ मिलकर उन्होंने 1855 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया — एक ऐसा संघर्ष जो आज भी आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक बना हुआ है।

हर वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाने वाली यह जयंती सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी अध्याय की पुनः स्मृति होती है। इस दिन को ‘छठीहार महा’ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होकर वीरों के संघर्ष को श्रद्धांजलि देते हैं।

देश-विदेश से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भोगनाडीह में मनाया जाने वाला यह पर्व सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम से लेकर पड़ोसी देश नेपाल से भी संताल समाज के लोग यहाँ पहुंचते हैं। क्रांति की इस भूमि – पंचकठिया में परिक्रमा करते हैं और मांझी थान व जाहेर थान में पूजा-अर्चना कर अपने पूर्वजों को स्मरण करते हैं।

पूरे इलाके में गुरुवार रात से ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक गीतों की मिठास और हजारों लोगों की उपस्थिति ने इस पर्व को एक सांस्कृतिक महासंगम बना दिया।

 

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात
  • April 9, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. GIRIDIH : नई दिल्ली में गुरुवार को  NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर Ayush Sinha ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोक सभा मे विपक्ष के नेता…

Continue reading
23 परिवारों के लिए हो गयी “हैप्पी होली”
  • March 2, 2026

0:00 परवेज़ आलम. द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. रांची : मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन  की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में 23 आजीवन कारावास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • April 16, 2026
  • 78 views
हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 230 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 196 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 300 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 468 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 520 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह