देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: 24 घंटे में 7 मौतें

0:00

एक्टिव केस 4300 के पार, जानिए नया वेरिएंट और लक्षण

By The News Post4u.

देश एक बार फिर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की चपेट में आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 7 लोगों की मौत हुई है और देशभर में कुल सक्रिय मामले 4,302 तक पहुंच गए हैं।

इन मौतों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4, दिल्ली में 1, गुजरात में 1 और तमिलनाडु में 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। सबसे चिंता की बात यह है कि संक्रमितों की मौत कई गंभीर बीमारियों के साथ कोविड संक्रमण होने के कारण हुई है, जिससे इस वायरस की गंभीरता को एक बार फिर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राज्यों में एक्टिव केस की स्थिति (स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार):

  • केरल – 1373 ,महाराष्ट्र – 510,गुजरात – 461,दिल्ली – 457,पश्चिम बंगाल – 432,कर्नाटक – 324,तमिलनाडु – 216,उत्तर प्रदेश – 201

देश के अधिकांश राज्यों में केस लगातार बढ़ रहे हैं, हालांकि कुछ राज्यों जैसे केरल में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में जिन मरीजों की मौत हुई, उनकी हेल्थ हिस्ट्री:

दिल्ली:एक 22 वर्षीय महिला जो फेफड़ों की टीबी (Pulmonary Koch), निमोनिया और टाइप 1 रेस्पिरेटरी फेल्योर से जूझ रही थी, कोरोना संक्रमण के बाद दम तोड़ बैठी।

तमिलनाडु:76 वर्षीय पुरुष जिन्हें तीव्र श्वसन संकट (ARDS), कोविड-19 निमोनिया, सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर की स्थिति थी।

गुजरात:1 संक्रमित व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन उसकी मेडिकल डिटेल्स स्पष्ट नहीं की गईं।

महाराष्ट्र:55 वर्षीय पुरुष – कार्डियक एरिथमिया, COPD, पुरानी ब्रोंकाइटिस के रोगी थे। 73 वर्षीय पुरुष – कार्डियोजेनिक शॉक, पार्किंसन, हाई ब्लड प्रेशर और कोविड निमोनिया से पीड़ित थे। 23 वर्षीय महिला – डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर की मरीज थीं। 27 वर्षीय पुरुष – इस्केमिक हार्ट डिज़ीज़, पुराना टीबी, शराब छोड़ने के कारण दौरे, और निचले श्वसन तंत्र के संक्रमण से जूझ रहे थे।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिन मरीजों की मौत हुई है, वे पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, लेकिन कोरोना संक्रमण ने उनकी स्थिति को और जटिल बना दिया।

कोरोना की वापसी का कारण: नया सब-वेरिएंट NB.1.8.1.

भारत में कोरोना की वापसी की सबसे बड़ी वजह इसके नए सब-वेरिएंट NB.1.8.1 को माना जा रहा है। यह ओमिक्रॉन वेरिएंट का अत्यधिक रूपांतरित और तेज़ी से फैलने वाला रूप है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, NB.1.8.1 की विशेषता इसकी तेज संक्रमण दर और रूपांतरण क्षमता है, जिससे यह आसानी से बड़ी आबादी को प्रभावित कर सकता है।

इस नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं?

इस वेरिएंट के लक्षण ओमिक्रॉन जैसे ही हैं, लेकिन कभी-कभी ज्यादा तीव्र भी हो सकते हैं। आम लक्षणों में शामिल हैं:

  • बुखार,बदन दर्द,खांसी,थकान,भूख न लगना,सिरदर्द,गले में खराश, नाक बहना

विशेषज्ञों का कहना है कि हल्के लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें, खासकर अगर व्यक्ति पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो।

सावधानी जरूरी, नहीं तो नुकसान भारी.

स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञ लगातार अपील कर रहे हैं कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क का उपयोग करें, हाथों की सफाई का ध्यान रखें और जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वे अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

टीकाकरण करा चुके लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि वेरिएंट का बदलता स्वरूप किसी भी समय स्थिति को गंभीर बना सकता है। कोरोना भले ही पुरानी महामारी लगने लगी हो, लेकिन उसकी वापसी बेहद खतरनाक हो सकती है, खासकर जब नया वेरिएंट सामने हो। बीते 24 घंटों की 7 मौतें हमें ये याद दिलाती हैं कि सतर्कता और सावधानी ही इससे बचने का सबसे मजबूत उपाय हैं।

स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग
  • June 23, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट फॉर यू  डेस्क गिरिडीह । वर्ष 2027 की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल करने तथा सभी जातियों की जाति आधारित…

Continue reading
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह
  • June 5, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

  • July 10, 2026
  • 66 views
16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

  • June 23, 2026
  • 169 views
ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

  • June 11, 2026
  • 125 views
गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

  • June 5, 2026
  • 287 views
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

  • June 4, 2026
  • 133 views
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

  • June 4, 2026
  • 143 views
SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील