गिरिडीह : ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार, हथियार और जेवरात बरामद

0:00

By The News Post4U

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी मोड़ के पास 22 मई को ज्वेलर्स से हुई लूट और गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरिडीह पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस कांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने आज मीडिया को  जानकारी दी कि घटना के तुरंत बाद एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई थी। टीम ने त्वरित और गुप्त कार्रवाई कर मामले में संलिप्त सभी छह आरोपियों को धर दबोचा।

गौर तलब है कि 22 मई 2025 की शाम को विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी, अपनी दुकान बंद कर द्वारपहरी चौक से घर लौट रहे थे, पोबी मोड़ के आगे सुनसान रास्ते पर तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। अपराधी एक सफेद रंग की Apache बाइक पर सवार थे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर विशाल को डराया और उनके पास से ₹5000 नकद और कीमती जेवरात से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे विशाल घायल हो गए। इसके बाद अपराधी बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की प्राथमिकी जमुआ थाना कांड संख्या 102/2025, दिनांक 22.05.2025 को धारा 300(5) BNS 2023 और 27 Arms Act के तहत दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस ने जांच को तेज़ किया।

कई पुराने मामलों का भी खुलासा:
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अन्य तीन घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें शामिल हैं:

  1. जमुआ थाना कांड संख्या 60/2025, दिनांक 29.03.2025, धारा 300(4) BNS 2023
  2. जमुआ थाना कांड संख्या 90/2025, दिनांक 14.05.2025, धारा 304(2)/62/134/307 BNS 2023 एवं 27 Arms Act
  3. धनवार थाना कांड संख्या 43/2025, दिनांक 16.02.2025, धारा 309(4) BNS 2023

बरामदगी:
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट के जेवरात, दो देसी पिस्तौल, और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। इनका इस्तेमाल अपराध में किया गया था।
गिरफ्तार सभी छह अभियुक्तों को 14 जून 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस शेष एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है।

इस कार्रवाई ने गिरिडीह में लूट और गोलीबारी जैसे अपराधों पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित किया है। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

विश्व रक्तदान दिवस पर गिरिडीह में  स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर ली गई शपथ
  • June 14, 2025

0:00 By Chandan. For The News Post4u गिरिडीह: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह के सदर अस्पताल स्थित सभाकक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

Continue reading
हेमंत सोरेन-जद यू नेता अशोक चौधरी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
  • June 13, 2025

0:00 महागठबंधन में अनदेखी से गुस्से मे JMM. परवेज़ आलम,राजनीतिक विश्लेषक , द न्यूज़ पोस्ट4U बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं, लेकिन इन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विश्व रक्तदान दिवस पर गिरिडीह में  स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर ली गई शपथ

  • June 14, 2025
  • 164 views
विश्व रक्तदान दिवस पर गिरिडीह में  स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर ली गई शपथ

गिरिडीह : ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार, हथियार और जेवरात बरामद

  • June 14, 2025
  • 168 views
गिरिडीह : ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार, हथियार और जेवरात बरामद

हेमंत सोरेन-जद यू नेता अशोक चौधरी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

  • June 13, 2025
  • 258 views
हेमंत सोरेन-जद यू नेता अशोक चौधरी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

अहमदाबाद विमान हादसा: बोइंग 787 की दुर्घटना में सैकड़ों की मौत, जांच और बचाव अभियान जारी

  • June 12, 2025
  • 265 views
अहमदाबाद विमान हादसा: बोइंग 787 की दुर्घटना में सैकड़ों की मौत, जांच और बचाव अभियान जारी

नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांचों मजदूर सुरक्षित,विदेश मंत्रालय वापसी के लिए सक्रिय

  • June 5, 2025
  • 452 views
नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांचों मजदूर सुरक्षित,विदेश मंत्रालय वापसी के लिए सक्रिय

सीएम हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन , रांची को जाम से मिलेगी राहत

  • June 5, 2025
  • 425 views
सीएम हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन , रांची को जाम से मिलेगी राहत