गांधी आगमन शताब्दी समारोह में उपायुक्त ने दी अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के खरगडीहा में सोमवार को  गांधी आगमन शताब्दी समारोह की शुरुवात एक प्रेरणादायी माहौल में हुआ ।
इस अवसर पर डीसी रामनिवास यादव ने लंगटा बाबा समाधि स्थल  पर चादरपोशी कर समाज में एकता और शांति का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने बेसिक स्कूल खरगडीहा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को  नमन किया।

इसके बाद डीसी रामनिवास यादव  गांधी पदयात्रा में भी कदम से कदम मिलाकर हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने पौधारोपण कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा —

“महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। उनका जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं, बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए भी दिशा और प्रेरणा है। हमें उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण और पर्यावरण क्षरण आज की सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ — हम गांधी के रास्ते पर चलेंगे, और प्रकृति की रक्षा करेंगे।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *