GIRIDIH: आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र के फॉरवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी राजेश यादव ने गांडेय प्रखंड के महत्वपूर्ण साथियों से मुलाकात कर प्रचार अभियान तेज करने की रणनीति बनाई, साथ ही कई गांवों में जनसंपर्क किया। गांडेय, गुलियाडीह, चितरपोकी, सिंहपुर आदि गांवों में इस दौरान श्री यादव ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और इसके लिए सीधे तौर पर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि, आज गांडेय की जनता को यहां विकास की उपेक्षा के मद्देनजर सोच-समझ कर वोट करने का समय आया है। उन्होंने विकास के नाम पर वोट मांगने वालों को गुलियाडीह जैसे गांव आकर सच्चाई से अवगत होने की नसीहत दी। मौके पर शंकर वर्मा, मनोज यादव, यमुना वर्मा, अजय यादव, खीरू दास, ईश्वर दास, बलदेव यादव सहित अन्य थे।
Blog
-
गांडेय में राजेश यादव ने चलाया जनसंपर्क
-
मोदी सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं-शाहाबादी
परवेज़ आलम
GIRIDIH: गिरिडीह विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवास, मुफ्त राशन, 5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा जैसे सुविधाएं दे रही है। इसके साथ ही झारखंड की महिलाओं के लिए “गो गो दीदी” योजना की भी घोषणा की, जिसके तहत सरकार बनने पर हर महीने 11 तारीख को महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये भेजे जाएंगे ताकि उन्हें घरेलू कार्यों में सहूलियत मिल सके।श्री शाहाबादी गिरिडीह विधानसभा के पूर्वी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों जैसे हरसिंगरायडीह राय टोला, हरसिंगरायडीह रजक टोला, हरसिंगरायडीह हरिजन टोला, भोरंडीहा, अजीडीह, उदनाबाद, कोलमारा, बरमसिया, जाम्बाद पानी टंकी, जाम्बाद हरिजन टोला, विश्वासडीह, तुरूकडीहा, गांधी श्रीरामपुर, देवानटोला, बग जोबरा, पुरना नगर आदि इलाकों ने जनसम्पर्क अभियान कर रहे थे । उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की योजनाओं में मोदी जी की गारंटी होती है, और यह पूरी की जाती है। वहीं, विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने किए गए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया है। जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है और भाजपा की गारंटी को समर्थन दे रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता अनूप सिन्हा, सीताराम वर्मा, दीपक पंडित, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, सौरभ सिन्हा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उदनाबाद में मधु कुमारी के नेतृत्व में कई महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
-
मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से मतदान केंद्रों तक भेजा गया
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित और सुगम मतदान प्रक्रिया के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने दुर्गम क्षेत्रों में मतदानकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें मतदान केंद्रों पर दो दिन पहले ही भेजने का प्रबंध किया है। सोमवार को झारखंड के विभिन्न जिलों से विशेष रूप से नक्सल प्रभावित और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों को बीएसएफ के हेलीकॉप्टरों से पहुंचाया गया। इन क्षेत्रों में सुरक्षा एक अहम मुद्दा है, क्योंकि नक्सली इलाकों में लैंडमाइंस बिछाकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का खतरा बना रहता है। हालांकि, राज्य में नक्सल गतिविधियों में पिछले कुछ वर्षों में कुछ कमी आई है, फिर भी पश्चिमी सिंहभूम जैसे इलाकों में स्थिति अब भी संवेदनशील बनी हुई है।
मतदानकर्मियों को रवाना करने से पहले उन्हें ईवीएम, वीवीपैट और अन्य जरूरी चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि वे समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंच सकें और किसी भी बाधा के बिना चुनाव प्रक्रिया पूरी कर सकें। राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा जैसे दूरदराज के इलाकों में कुल 225 मतदान केंद्र हैं, जहां मतदानकर्मी पहले ही भेज दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
चुनाव आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि चुनाव संपन्न होने के बाद मतदानकर्मियों की सुरक्षित वापसी के इंतजाम किए जाएंगे, ताकि वे बिना किसी खतरे के अपने घर लौट सकें। -
JMM ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र
RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने ‘अधिकार पत्र’ के रूप में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।इसे पार्टी के वरिष्ठ नेताने रांची में पेश किया। इस घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और निवेशकों के लिए कई वादे किए गए हैं।
मुख्य वादों में किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण, धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने, और महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा शामिल है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में, झामुमो ने जरूरतमंद परिवारों के लिए 15 लाख रुपये तक की “अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना” शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही, राज्य में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए गरीब परिवारों को सात किलोग्राम चावल और दो किलोग्राम दाल तथा 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।
इसके अतिरिक्त, राज्य के निवेशकों के लिए भी घोषणा पत्र में सहारा इंडिया के पीड़ितों के लिए न्यायिक और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया है। जिन निवेशकों की मृत्यु हो चुकी है या आत्महत्या की स्थिति में पहुंचे हैं, उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। पार्टी ने सहारा पीड़ितों की लड़ाई सर्वोच्च न्यायालय से लेकर संसद तक लड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया है।
उद्योग, शहर एवं पर्यटन के क्षेत्र में, झामुमो ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना शुरू करने का वादा किया है, जिसके तहत उद्यमियों को 5 करोड़ रुपये तक का ऋण मिल सकेगा। राज्य कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और एनपीएस खाते में जमा राशि वापस लाने के प्रयास का वादा भी किया गया है।
खेल और रोजगार में भी विशेष कदमों की घोषणा की गई है, जिसमें पंचायत से राज्य स्तर तक विभिन्न खेल पदों का सृजन कर हज़ारों स्थानीय युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने की योजना बनाई गई है। -
जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
जस्टिस संजीव खन्ना ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10 बजे संजीव खन्ना को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर हुए थे। जस्टिस खन्ना के नाम की सिफारिश जस्टिस चंद्रचूड़ ने की थी। चंद्रचूड़ 10 नवंबर को इस पद से रिटायर हुए। मिली जानकारी के अनुसार जस्टिस संजीव खन्ना इस पद पर सिर्फ 6 महीने के लिए हैं। उनका कार्यकाल 13 मई 2025 को खत्म होगा।
-
राज्य में चुनाव को लेकर इन 5 दिनों तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, अधिसूचना की गई जारी
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नवंबर माह में 5 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। चुनाव को लेकर राज्य के संबंधित जिलों में ड्राई डे घोषित किया गया है। ये 5 दिन राज्य में शराब की दुकानें और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह निर्णय शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए लिया गया है। वहीं, इस दौरान आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की गयी है।
जानिए किस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 15 जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार 11 नवंबर की शाम 5 बजे से 13 नवंबर की शाम 5 बजे तक पहले चरण के मतदान को लेकर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जबकि 18 नवंबर की शाम 5 बजे से लेकर 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक 38 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के मतदान को लेकर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही मतगणना के दिन यानी 23 नवंबर को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।पहले चरण में होगा 43 सीटों पर मतदान
जानकारी हो कि झारखंड में पहले चरण में विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान होने वाले हैं, जो 13 नवंबर को होना है। इसे लेकर आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसका मतलब सोमवार शाम 5 बजे के बाद से कोई भी राजनीतिक पार्टी सभा, जुलूस या लाउडस्पीकर से चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगी। इस दौरान प्रत्याशियों को केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की अनुमति होगी। बहरहाल,इस दौरान 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जारी रहेगा। -
कल्पना मुर्मू सोरेन को भारी मतों से जीताने का संकल्प
गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेंगाबाद प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मो शमीम साहब के उपस्थिति होकर जेएमएम युवा नेता मो आलम के नेतृत्व में गांडेय प्रखंड पंचायत Dokidih के ग्राम गिरनिया में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री मति कल्पना मुर्मू सोरेन के पक्ष में रात्रि चौपाल लगाया गया । श्री मति कल्पना मुर्मू सोरेन को भारी मतों से जीताने के लिए युवाओं को घर घर जा कर सरकार के द्वारा जो योजना जैसे मईया सम्मान योजना, बिजली माफी, केसीसी लॉन माफी, अबुवा आवास, 200 यूनिट बिजली मुफ्त ईत्यादि योजना की जानकारी हर गांव में प्रचार प्रसार कर के ज्यादा से ज्यादा वोट दे कर भारी मतों से जीताने के लिए मेहनत करना है । मौके पर मौजूद वार्ड प्रतिनिधि मौहम्मद नेजाम, मो इरशाद , मो अलीम , मो मेराज, मो शमशेर, मो मन्नान ,मो सब्बीर , मो आरिफ ,मो वाहिद , मो लड़न ,मो समीर,मो अमजद,मो सकलेन,मो ताहिर, मो जाहिर, मो साहबान व मो ताज उपस्थित थे।
-
ABP के ओपिनियन पोल को कल्पना सोरेन ने झुठलाया, लोकसभा का EXIT पोल याद कराते हुए बोलीं लिख लीजिए- NDA 36 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर नहीं कर पाएगा पार
ABP मीडिया चैनल ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक्जिट पोल जारी किया है। जिसमें एनडीए को 45 से 50 सीटें मिलता दिखाया गया है वहीं इंडिया गठबंधन को 18 से 25 सीटें व अन्य को 2 से 5 सीटें मिलती दिखाई गई है। इसे लेकर कल्पना मुर्मू सोरेन ने लोकसभा चुनाव का पुराना एक्जिट पोल शेयर करते हुए एबीपी के एक्जिट पोल को झुठलाया है। कल्पना सोरेन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन को एबीपी का एक्जिट पोल 2 सीटें दे रहा था। हालांकि परिणाम कुछ और ही आया था। जहां एनडीए को 9 सीटें मिली थीं वहीं इंडिया गठबंधन को झारखंड लोकसभा चुनाव में 5 सीटें प्राप्त हुई थी। उसी पुराने एक्जिट पोल को आधार मानकर कल्पना सोरेन ने डेटा साझा करते हुए कहा है कि इस बार भी भाजपा-आजसू – JDU- LJP गठबंधन – 36% वोट शेयर पार नहीं कर पाएगा।
कल्पना सोरेन ने जो ट्वीट शेयर किया है वो इस प्रकार हैः-
‘भाजपा आजसू को : 2014 लोकसभा में – 44.5% वोट
2014 विधानसभा में – 35.5% वोट
2019 लोकसभा में – 56% वोट
2019 विधानसभा में – 42 % (अलग लड़े पर दोनों के वोट जोड़)
2024 लोकसभा में – 47.6% वोट
इससे साफ़ है की मोदी युग में भी – लोकसभा और विधान सभा के बीच भाजपा को कम से कम 22 से 25% वोट प्रतिशत का नुकसान होता है।
लोकसभा में INDIA को झारखंड में 14 में 2 सीट देने वाला ABP गोदी एग्जिट पोल कह रहा है
भाजपा – आजसू को 53% वोट शेयर मिलेगा
भाजपा-आजसू – JDU- LJP गठबंधन – 36% वोट शेयर पार नहीं कर रहा है।’ऐसे में 23 नवंबर को यह देखना दिलचस्प होगा कि यह एक्जिट पोल कितना सही साबित होता है
भाजपा आजसू को :
2014 लोकसभा में – 44.5% वोट
2014 विधानसभा में – 35.5% वोट
——
2019 लोकसभा में – 56% वोट
2019 विधानसभा में – 42 % (अलग लड़े पर दोनों के वोट जोड़)
——
2024 लोकसभा में – 47.6% वोट
इससे साफ़ है की मोदी युग में भी – लोकसभा और विधान सभा के बीच भाजपा को कम से… pic.twitter.com/ZNfOGbb02e
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) November 10, 2024
-
धनवार विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन के मामले में मुकदमा दर्ज गिरिडीह जिले में आदर्श आचार संहिता का 3 मामले दर्ज।
परवेज आलम
गिरिडीह। खबर के मुताबिक धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के कार्यकर्ताओं के द्वारा धनवार प्रखंड के उत्तरी डोरंडा पंचायत अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मार्ग के उत्तर भाग में वैष्णवी दुर्गा मंदिर में लोगों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित कर ग्रामीणों से शपथ कराने का मामला सामने आया है,।मामले की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह के निर्देश पर आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि किसी भी उम्मीदवार द्वारा धर्म को चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करना आचार संहिता का उल्लघंन माना जाता है। -
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने सीजेआई की शपथ ली
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने 51 वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में शपथ ले ली