गिरिडीह में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 45 हजार के नकली नोट बरामद

0:00

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह : जिले की पुलिस ने एक बार फिर संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देशन में बुधवार की रात जमुआ थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें जाली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। चितरडीह रोड स्थित चंदा मोड़ से गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को यह सूचना मिली थी कि कुछ युवक जाली नोटों की सप्लाई करने के इरादे से जमुआ इलाके में सक्रिय हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। दल में जमुआ, धनवार, घोड़थम्भा और हिरोडीह थाना के अधिकारी और जवान शामिल थे।

रात करीब 8 बजे पुलिस टीम चंदा मोड़ पहुंची, जहां चार युवक दो मोटरसाइकिलों के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से दो युवकों को मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक कुमार राणा (ग्राम फुफंदी, थाना बेगाबाद) और नितीन कुमार (ग्राम बेरिया, थाना हिरोडीह) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 45 हजार रुपये के जाली नोट, दो मोबाइल फोन और एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल (संख्या JH11AK 4856) बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पूरे जिले में नकली नोटों की सप्लाई करते हैं और इससे पहले भी कई बार स्थानीय बाजारों में जाली नोटों को खपाने का प्रयास कर चुके हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जमुआ थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों — योगेश मंडल और राज उर्फ राजेश मंडल — की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई में जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, धनवार थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाल, घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धमेन्द्र अग्रवाल, हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चन्द्रा सहित जमुआ थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने इस सफलता पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि जाली नोटों के कारोबार से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।”

 

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

अम्बेडकर भवन में गूंजा सम्मान का स्वर — नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का अभिनंदन
  • March 1, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह: शहर की नई सियासी सुबह का जश्न उस वक्त और खास हो गया, जब अम्बेडकर भवन में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Continue reading
रंगों में न घुले अशांति के रंग,होली पर प्रशासन सख्त, 24 घंटे अलर्ट मोड में
  • March 1, 2026

0:00 परवेज़ आलम. द न्यूज़ पोस्ट4यू गिरिडीह: होली… यानी रंगों का त्योहार, हंसी का त्योहार, गिले-शिकवे मिटाने का त्योहार। लेकिन इस बार प्रशासन का संदेश बिल्कुल साफ है — रंगों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अम्बेडकर भवन में गूंजा सम्मान का स्वर — नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का अभिनंदन

  • March 1, 2026
  • 97 views
अम्बेडकर भवन में गूंजा सम्मान का स्वर — नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का अभिनंदन

रंगों में न घुले अशांति के रंग,होली पर प्रशासन सख्त, 24 घंटे अलर्ट मोड में

  • March 1, 2026
  • 107 views
रंगों में न घुले अशांति के रंग,होली पर प्रशासन सख्त, 24 घंटे अलर्ट मोड में

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना प्राथमिकता-डीसी

  • February 26, 2026
  • 235 views
स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना प्राथमिकता-डीसी

मतगणना से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, अंतिम प्रशिक्षण में पारदर्शिता और सतर्कता पर विशेष जोर

  • February 25, 2026
  • 239 views
मतगणना से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, अंतिम प्रशिक्षण में पारदर्शिता और सतर्कता पर विशेष जोर

माहुरी वैश्य समाज में एकजुटता की मिसाल, चुनाव से पहले ही बनी नई कार्यकारिणी – 1 मार्च का मतदान स्थगित

  • February 25, 2026
  • 431 views
माहुरी वैश्य समाज में एकजुटता की मिसाल, चुनाव से पहले ही बनी नई कार्यकारिणी – 1 मार्च का मतदान स्थगित

गिरिडीह में चुनावी हिंसा : शहर की सियासत में अपराधियों की  एंट्री, सवालों के घेरे में शिवम आज़ाद

  • February 24, 2026
  • 4136 views
गिरिडीह में चुनावी हिंसा : शहर की सियासत में अपराधियों की  एंट्री, सवालों के घेरे में शिवम आज़ाद