RANCHI : झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन की जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। खबर है कि वे आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तारीख 26 नवंबर तय मानी जा रही है। इससे पहले, इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक भी अपनी अलग बैठक करेंगे, जिसमें नई सरकार के स्वरूप और संभावित मंत्रीमंडल पर चर्चा होगी। यह चर्चा गठबंधन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हेमंत सोरेन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इंडिया गठबंधन के इस बड़े कदम पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।