
गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी ने विधानसभा शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया । इसके तहत के बरमसिया दुर्गा मंडप ,मेट्रोस गली पावर हाउस ,बरगंडा ,न्यू बरगंडा,शास्त्री नगर ,बनखंजो,भण्डारीडीह, वेटनरी हास्पिटल चैती दुर्गा मंडप, कल्याणडीह, चैती दुर्गा मंडप ,सार्वजनिक दुर्गा मंडप पचम्बा ,लखारी, चैती दुर्गा मंडप,अरघाघाट दुर्गा मंडप क्षेत्रों मे जनसम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी 20 नवंबर को गिरिडीह विधानसभा मे होने वाले मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने का अपील किया । साथ ही उन्होंने evm मशीन के 2 नंबर कमल फूल छाप पर पर बटन दबाकर अपने लिए आशीर्वाद मांगा ।
यहाँ उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की पिछले 2019 से चुनाव में जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई। इन्होंने चुनाव के समय जो घोषणाएं की थी उसमें एक भी काम को पूरा नहीं किया। फिर से जनता को बरगलाने के लिए हवा हवाई बातें कर रही है। यह बात आम जनता को भी समझ आ चुकी है। वहीं मोदी सरकार की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। प्रदेश की भाजपा की सरकार बनने पर गो गो दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने घर को चलाने में सहयोग हेतु 2100 रुपया मिलेगा। परीक्षाएं समय पर होगी। परीक्षा परिणाम समय पर आएगा, नियुक्तियां समय पर होगी। इन सभी चीजों को व्यवस्थित करने के लिए एक कलैंडर भी जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को 2 वर्षों तक 2000 हजार रुपए की तैयारी निमित सहायत दी जाएगी। इस मौके पर संदीप डंगायच , सुभाष सिन्हा, विनय सिंह,निर्भय सिंह,प्रो विनता कुमारी, सिंकू सिन्हा,शंकर पंडित, नीलू सिन्हा ,ओमप्रकाश गुप्ता, विवेश जालान,कन्हैया ओझा,समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।