Tag: JMM Student Wing Conference Held

  • झामुमो छात्र विंग का शक्ति प्रदर्शन, एकदिवसीय सम्मेलन में जुटे सैकड़ों विद्यार्थी

    झामुमो छात्र विंग का शक्ति प्रदर्शन, एकदिवसीय सम्मेलन में जुटे सैकड़ों विद्यार्थी

    द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

     

    सम्मेलन के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल डिग्री लेने वाला वर्ग नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश का भविष्य होते हैं।”
    उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी विषय या मुद्दे पर सवाल करने की क्षमता विकसित करें।
    मंत्री ने कहा—
    कोई कुछ कह दे, तो आँख मूंदकर उस पर भरोसा मत कीजिए। सोचिए, समझिए और सवाल उठाइए।”

    विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइज़ैक न्यूटन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सेब नीचे ही क्यों गिरा—यह सवाल उनके मन में आया और वहीं से गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज हुई।
    उन्होंने युवाओं को नवाचार और वैज्ञानिक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

    मोबाइल फोन के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मोबाइल युवाओं पर सकारात्मक और नकारात्मक—दोनों तरह का प्रभाव डाल रहा है।
    चुनाव आपको करना है कि आप इसे किस दिशा में ले जाते हैं,” उन्होंने कहा।

    देश की मौजूदा राजनीति पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई चाहे भारत को एक रंग में रंगने की कोशिश करे, लेकिन यह संभव नहीं है।
    भारत को पूरी दुनिया विविधता में एकता के देश के रूप में जानती है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खूबसूरती है,” उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जीवन में अनुशासन सबसे बड़ा हथियार है।
    उन्होंने नगर विकास मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गिरिडीह में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज बहुत जल्द शुरू होने जा रहे हैं, जो जिले के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

    झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि
    एक अच्छा विद्यार्थी ही आगे चलकर एक अच्छा नागरिक बनता है।”

    सम्मेलन के दौरान झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों ने झामुमो छात्र मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी नव-शामिल छात्रों को माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा पहनाकर संगठन में शामिल कराया।
    छात्र नेता अभय कुमार ने संगठन को पूरी ताकत से मजबूत करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, जिला सह सचिव दिलीप कुमार, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह, मेहताब मिर्जा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया।
    कार्यक्रम में बड़ी यादव, डब्लू यादव, सुमेर वर्मा, आदित्य यादव, बिट्टू यादव, आशीष सिंह, रोहित मंडल, अंकित राज, राज पांडे, आशीष यादव, शिवम देव, रंजन वर्मा, विशाल झा, आर्यन वर्मा, प्रिंस प्रभाकर, सुजीत मंडल, पंकज साव, सागर, बंटी यादव, रोहन तूरी सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

    सम्मेलन ने साफ संदेश दिया कि गिरिडीह में छात्र राजनीति एक नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है।