मानदेय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जलसहियाओं का हुंकार

0:00

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह :  जिले में झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ जिला शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक किरण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिव्या देवी ने की, जिसमें जिले भर से  जलसहिया प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया।

बैठक को जिला मंत्री सरिता देवी, प्रदेश अध्यक्ष सितारा परवीन तथा राष्ट्रीय संगठन सचिव सह प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने संबोधित किया। वक्ताओं के भाषणों के दौरान पूरे सभागार में सरकार और विभाग के खिलाफ आक्रोश साफ झलकता रहा।

बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा यह उठा कि आवंटन मिलने के बावजूद जलसहियाओं को मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जलसहियाओं ने एक स्वर में आरोप लगाया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं में उन्हें अंधेरे में रखकर 40 प्रतिशत तक कमीशनखोरी चल रही है
इतना ही नहीं, कई पुरानी योजनाओं में रंग-रोगन दिखाकर दोबारा राशि निकाले जाने का भी गंभीर आरोप लगाया गया। कई जलसहियाओं ने योजनाओं के नाम संगठन के समक्ष रखे और मांग की कि यदि निष्पक्ष जांच हो, तो सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी।

जलसहियाओं ने सरकार से सवाल किया कि दिन-रात मेहनत कर विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाली महिलाएं मात्र ₹2000 मासिक मानदेय पर काम करने को मजबूर हैं, वह भी समय पर नहीं मिलता। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि श्रम का अपमान भी है।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा—

“जलसहिया ग्रामीण महिला है, जो मात्र ₹2000 मासिक मानदेय पर कार्यरत है और सरकार इस ओर आंख मूंदे बैठी है। यह कैसी विडंबना है कि बिना काम किए ‘मैया सम्मान योजना’ में ₹2500 दिए जा रहे हैं, जबकि काम करने वाली महिलाओं को उससे कम मानदेय मिलता है।”

राज्यभर में लगभग 30 हजार जलसहिया बहनें कार्यरत हैं, जिन्हें कम से कम न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय दिया जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष सितारा परवीन ने चेतावनी दी कि—

“यदि बकाया मानदेय और विभागीय गड़बड़ियों को जल्द नहीं सुधारा गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन हमारी मजबूरी होगी। जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।”

वहीं जिला मंत्री सरिता देवी ने कहा कि अधिकार आंदोलन से ही मिलते हैं और जलसहियाएं अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।

बैठक में सूरज मुनि किसकु, जमीला बेगम, सुमति मरांडी, हेमंती देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, नीतू देवी, सोनी हेंब्रम, पिंकी देवी, मीना देवी, गीता देवी, ललिता देवी, किरण देवी, प्रमिला देवी, निशा देवी, शबनम परवीन, शकुनवा देवी सहित कई जलसहियाओं ने अपने विचार रखे और समस्याओं को खुलकर सामने रखा।

बैठक के दौरान गिरिडीह और पीरटांड़ क्षेत्र की जलसहियाओं के बीच 400 कंबलों का वितरण भी किया गया, जिससे आयोजन में सामाजिक सरोकार की झलक भी देखने को मिली।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • April 16, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.   कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य…

Continue reading
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह
  • April 14, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जरीडीह [ पचम्बा ] में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • April 16, 2026
  • 128 views
हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 247 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 206 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 318 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 481 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 533 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह