देशभर में 234 निजी एफएम रेडियो चैनल को मंजूरी, झारखंड के कई शहरों में ई-ऑक्शन शुरू

0:00

रांची: निजी एफएम रेडियो के विस्तार के तीसरे चरण के तहत, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के 234 शहरों में 730 नए चैनलों की शुरुआत की मंजूरी दी है। इन चैनलों के लिए होने वाली ई-ऑक्शन को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आज मंत्रालय के अधिकारियों और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के बीच एक बैठक आयोजित की गई। चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंत्रालय की ओर से विभिन्न शहरों और कस्बों में निजी एफएम चैनल शुरू करने के निर्णय पर चर्चा की गई।

इस विस्तार के तहत झारखंड के विभिन्न शहरों में कई चैनल शुरू होंगे: बोकारो में 3, देवघर में 3, धनबाद में 4, गिरिडीह में 3, हजारीबाग में 3, और मेदिनीनगर में 3। ई-ऑक्शन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। केवल 2013 या 1956 के कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत कंपनियां ही आवेदन करने के योग्य होंगी।

महासचिव मल्होत्रा ने बताया कि 234 नए स्थानों में निजी एफएम रेडियो की शुरुआत से उन क्षेत्रों में एफएम सेवाओं की बढ़ती मांग पूरी होगी, जहां अभी तक निजी एफएम प्रसारण की सुविधा नहीं थी। इसके अलावा, इन चैनलों की शुरुआत से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और स्थानीय भाषा, संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही सरकार की “वोकल फॉर लोकल” पहल को भी समर्थन मिलेगा।

सह-सचिव विकास विजयवर्गीय और नवजोत अलंग ने बताया कि स्वीकृत शहरों में से कई आकांक्षी जिले और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में एफएम रेडियो चैनलों की स्थापना से सरकार की पहुंच और मजबूत होगी। चैंबर ने इस पहल में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है और बोकारो, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, और मेदिनीनगर के स्टेकहोल्डर्स को ई-ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जागरूक करेगा।

  • Related Posts

    16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए
    • July 10, 2026

    0:00 गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में 16 वर्ष पुराने अफीम की अवैध खेती और कारोबार से जुड़े मामले में विशेष न्यायाधीश प्रथम कंवलजीत चोपड़ा की अदालत ने शुक्रवार को बड़ा…

    Continue reading
    ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग
    • June 23, 2026

    0:00 द न्यूज़ पोस्ट फॉर यू  डेस्क गिरिडीह । वर्ष 2027 की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल करने तथा सभी जातियों की जाति आधारित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

    • July 10, 2026
    • 46 views
    16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

    ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

    • June 23, 2026
    • 137 views
    ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

    गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

    • June 11, 2026
    • 110 views
    गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

    SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

    • June 5, 2026
    • 279 views
    SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

    बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

    • June 4, 2026
    • 121 views
    बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

    SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

    • June 4, 2026
    • 126 views
    SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील