HomeJharkhandहजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 6 लोगों की मौत

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 6 लोगों की मौत

झारखंड के हजारीबाग के बरकठ्ठा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां एक बस पलटने से कुल 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह बस कोलकाता से बिहार जा रही थी. इस दुर्घटना के बाद राहत बचाव का काम जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर ही तीन लोगों की मौत हुई

बरकट्ठा के गोरहर थाना के पास जीटी रोड पर हुई सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मरने वालों की संख्या अधिक भी हो सकती है. गुरुवार की सुबह 7:30 बजे के करीब कोलकाता से बिहार जा रही अद्यांत नामक यात्री बस नंबर डब्ल्यू बी 76 ए 1548 अनियंत्रित होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. हादसे में बस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से दबकर और कटकर मौत हो गई. जबकि बस पर सवार एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें तीन-चार लोग की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

ग्रामीणों ने बस की खिड़की तोड़कर लोगों की निकाला बाहर

मामले की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ और ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गये. सभी लोगों ने सड़क पर पलटी बस की खिड़की और दरवाजे को तोड़कर एक-एक कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में चल रहा है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular