प्रदीप यादव और राजेश कच्छप का कांग्रेस पार्टी दफ़्तर किया गया स्वागत

0:00

RANCHI : कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने कहा कि पार्टी को राहुल गांधी के नेतृत्व में जिस लड़ाई को पूरे देश में मजबूती से आगे बढ़ाना है, वह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। यादव ने दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए इसे जनविरोधी और देशविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा, “ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करना हमारा मकसद है। तमाम विधायकों और नेताओं के साथ मिलकर एक ठोस रोडमैप तैयार करेंगे ताकि आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित हो सके।”
प्रदीप यादव: कांग्रेस विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प। 
प्रदीप यादव ने जोर देकर कहा कि संगठन को मजबूत करना और कांग्रेस के विचारों को जनता तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “परिश्रम करने वालों के लिए रास्ते खुद-ब-खुद बनते हैं। अगर ईमानदारी से काम किया जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। हमारा उद्देश्य देश को एक मजबूत विकल्प देना है।”
राजेश कच्छप ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार।
कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, वह सरकार और पार्टी के बीच समन्वय स्थापित करने की है। मैं इस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
प्रदीप यादव के अनुभव पर भरोसा। 
राजेश कच्छप ने प्रदीप यादव के अनुभव की सराहना करते हुए कहा, “उन्हें संसदीय कार्य प्रणाली का लंबा अनुभव है। उनके साथ मिलकर डिप्टी सीएलपी के तौर पर जिम्मेदारी निभाऊंगा और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप तालमेल बनाकर काम करूंगा।”
नेतृत्व के फैसले पर खुशी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अनुभवी नेता प्रदीप यादव को विधायकों की कमान सौंपकर संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की नींव रखी है। साथ ही, राजेश कच्छप को सहयोगी बनाना कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करने वाला फैसला है।”
कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी जगह बनाने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की है।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग
  • June 3, 2026

0:00 गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा वार्ड संख्या 10 में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 9:30 बजे एक तीन मंजिला आवासीय भवन की…

Continue reading
जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त
  • May 7, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह : डीसी रमनिवास यादव ने जिलेवासियों से जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

  • June 3, 2026
  • 10 views
हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

  • June 3, 2026
  • 16 views
गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

  • May 9, 2026
  • 216 views
गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

  • May 8, 2026
  • 359 views
गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

  • May 7, 2026
  • 210 views
जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

  • May 7, 2026
  • 417 views
गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज