एक आईपीएस अधिकारी समेत 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रपति पदकों

The News Post4u.

झारखंड पुलिस के लिए इस स्वतंत्रता दिवस पर गर्व का अवसर आने वाला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए राज्य के एक आईपीएस अधिकारी समेत 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस सूची में शामिल अधिकारी और जवानों को 15 अगस्त के दिन औपचारिक रूप से सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मानित किए जाने वालों में पांच पुलिस अधिकारी और कर्मी को वीरता पदक, एक को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, जबकि 11 को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा।

वीरता पदक प्राप्त करने वाले

इन पदकों को उन पुलिस कर्मियों को दिया जाता है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस और बहादुरी का प्रदर्शन किया। झारखंड से इस सम्मान के लिए चुने गए नाम हैं:

  • सब-इंस्पेक्टर विनय कुमार
  • हेड कॉन्टेबल प्रमोद राय
  • कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो
  • कांस्टेबल रामचंद्र महतो
  • कांस्टेबल कृष्णा मुर्मू

राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट सेवा) प्राप्त करने वाले

  • हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठा — जिन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य और अनुकरणीय सेवा से विभाग का मान बढ़ाया।

सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने वाले

ये पदक उन पुलिसकर्मियों को दिए जाते हैं जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अनुशासन, समर्पण और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। इस श्रेणी में झारखंड पुलिस के 11 अधिकारी और कर्मी शामिल हैं:

  • आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा
  • डीएसपी मनोज कुमार राय
  • इंस्पेक्टर असित मोदी
  • एसआई दीपक पुंज
  • एएसआई महेंद्र महतो
  • हवलदार विजय थापा
  • कांस्टेबल विदेशी मांझी
  • कांस्टेबल अजय कुमार दुबे
  • हवलदार रंजीता कुजूर
  • कांस्टेबल पुष्पा औरैया
  • कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह

झारखंड पुलिस के लिए यह सम्मान न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों का प्रमाण है, बल्कि उन जवानों के साहस और प्रतिबद्धता की भी पहचान है जो अपने कर्तव्य के प्रति हर परिस्थिति में समर्पित रहते हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *