जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान, फॉरवर्ड ब्लॉक का सम्मेलन संपन्न

0:00

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह : सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसी तरह का समझौता नहीं, बल्कि संगठित संघर्ष ही शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। यह बात पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के गिरिडीह जिला संयोजक राजेश यादव ने कही। वे रविवार को फॉरवर्ड ब्लॉक के बेंगाबाद प्रखंड के पहले सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

राजेश यादव ने कहा कि आज आम जनता केंद्र और झारखंड सरकार की नीतियों से बुरी तरह प्रभावित है। महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की बदहाली, मज़दूरों के अधिकारों पर हमले और सामाजिक असमानता लगातार बढ़ रही है। ऐसे हालात में कॉमरेड महेंद्र सिंह जैसे जनसंघर्ष के प्रतीकों के जीवन से सीख लेते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समाजवादी भारत के सपने को साकार करने के लिए संघर्ष को तेज करना समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी को 78 वर्ष और झारखंड राज्य के गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन जनता की स्थिति आज भी चिंताजनक बनी हुई है। विकास के दावे ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। इसलिए सिदो-कानो, बिरसा मुंडा, नेताजी सुभाष बोस, भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर, शिबू सोरेन और कॉमरेड महेंद्र सिंह जैसे संघर्षशील नायकों की विचारधारा से प्रेरणा लेना अब अपरिहार्य हो गया है।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार मंडल उपस्थित थे। उन्होंने बेंगाबाद प्रखंड सम्मेलन की सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करेगी।

कार्यक्रम के दौरान शहादत दिवस के अवसर पर कॉमरेड महेंद्र सिंह सहित फॉरवर्ड ब्लॉक के जन आंदोलनों में शहीद सभी साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें बेंगाबाद प्रखंड, गिरिडीह जिला, झारखंड राज्य और देश की मौजूदा राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन में 17 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें किसानों, मज़दूरों, बेरोज़गार युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इन मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विस्तार करते हुए फॉरवर्ड ब्लॉक की 21 सदस्यीय बेंगाबाद प्रखंड (लोकल) कमेटी का गठन किया गया। इसके बाद कमेटी ने 7 सदस्यीय पदाधिकारी मंडल का चुनाव किया।
जिसमें शिवनंदन यादव को अध्यक्ष, रामलाल मंडल को उपाध्यक्ष, शंभू ठाकुर को महासचिव तथा फोदार सिंह, सुखदेव गोस्वामी, शंकर यादव और शंभू तुरी को सचिव चुना गया।

सम्मेलन के समापन के बाद नवगठित कमेटी के नेतृत्व में सम्मेलन स्थल से प्रखंड मुख्यालय तक जन अधिकार मार्च निकाला गया। मार्च के उपरांत 17 सूत्री मांग पत्र प्रखंड एवं अंचल अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त गिरिडीह को सौंपा गया। प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई, साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश यादव, शंभू तुरी, लखन कोल, छोटेलाल यादव, मुस्लिम अंसारी, शंकर यादव, प्रदीप यादव, विजय कु रवि, फोदार सिंह, शिवनंदन यादव, महेश वर्मा, सुखदेव गोस्वामी, मुरारी यादव, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल म, कुमार सिंह, महेंद्र साव, किशोर दास, शंभू ठाकुर, बड़का हेंब्रम, नकुल सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

प्रचार में बंपर पैसा नहीं उड़ा सकेंगे मेयर प्रत्याशी, झारखंड निकाय चुनाव में आयोग ने तय की लिमिट
  • January 27, 2026

0:00 परवेज़ आलम. द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह: झारखंड की सियासत में एक बार फिर चुनावी डुगडुगी बज चुकी है।नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही शहरी…

Continue reading
बीमा कानून संशोधन के खिलाफ कर्मचारी संघ मुखर
  • January 19, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.  गिरिडीह : 71वें जीवन बीमा व्यवसाय राष्ट्रीयकरण दिवस के मौके पर 19 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, गिरिडीह शाखा इकाई की ओर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रचार में बंपर पैसा नहीं उड़ा सकेंगे मेयर प्रत्याशी, झारखंड निकाय चुनाव में आयोग ने तय की लिमिट

  • January 27, 2026
  • 211 views
प्रचार में बंपर पैसा नहीं उड़ा सकेंगे मेयर प्रत्याशी, झारखंड निकाय चुनाव में आयोग ने तय की लिमिट

बीमा कानून संशोधन के खिलाफ कर्मचारी संघ मुखर

  • January 19, 2026
  • 198 views
बीमा कानून संशोधन के खिलाफ कर्मचारी संघ मुखर

अस्पताल की सेवाएं चलाने वाले हाथ सड़क पर, सदर अस्पताल में बेमियदी धरना शुरू

  • January 16, 2026
  • 256 views
अस्पताल की सेवाएं चलाने वाले हाथ सड़क पर, सदर अस्पताल में बेमियदी  धरना शुरू

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान, फॉरवर्ड ब्लॉक का सम्मेलन संपन्न

  • January 16, 2026
  • 317 views
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान,  फॉरवर्ड ब्लॉक का सम्मेलन संपन्न

आदित्य साहू बने भाजपा झारखंड के नए अध्यक्ष, संगठन को मिली नई कमान

  • January 14, 2026
  • 195 views
आदित्य साहू बने भाजपा झारखंड के नए अध्यक्ष, संगठन को मिली नई कमान

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: जमीन में दबे बम के विस्फोट से तीन की मौत, इलाके में दहशत

  • January 14, 2026
  • 267 views
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: जमीन में दबे बम के विस्फोट से तीन की मौत, इलाके में दहशत