HomeJharkhandGiridihक्रिकेट के मैदान में रोमांच: अधिवक्ता बनाम न्यायाधीश मुकाबला, एडवोकेट इलेवन की...

क्रिकेट के मैदान में रोमांच: अधिवक्ता बनाम न्यायाधीश मुकाबला, एडवोकेट इलेवन की रोमांचक जीत

रिपोर्ट: परवेज़ आलम
गिरिडीह : बिशनपुर मिशन मैदान में आज एक रोमांचक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें जजेस 11 और एडवोकेट 11 की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच का उद्घाटन प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने किया।


अधिवक्ता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 209 रन बनाए। नितिश मिश्रा (72), विशाल आनंद (44), पंचानंद मुनी (36) और भारत आनंद (25) ने शानदार पारियां खेलीं। वहीं, जजेस इलेवन के कप्तान सोमेन्द्र सीकदार ने 3 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जजेस 11 की शुरुआत दमदार रही। cjmसौरव गौतम (119), डीजे IX राजेश बग्गा (44) और DJ II सोमेन्द्र सीकदार (34) की पारियों ने मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम 20 ओवर में 207 रन ही बना सकी और एडवोकेट 11 ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।


#पुरस्कार विजेता:
🏆 मैन ऑफ द मैच – सौरव गौतम (119 रन)
🎯 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – सोमेन्द्र सीकदार (3 विकेट)
🛡️ बेस्ट फील्डर – एडवोकेट आकाश कुमार

मैच के दौरान लगे 13 छक्कों के बदले प्रत्येक पर ₹1000 नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय को दान किए जाएंगे।
मैच में राजू पांडेय ने अंपायरिंग की, जबकि शिवकुमार गुप्ता व साजिद महमूद ने कमेंट्री किया । मैच के दौरान कई सिविल जज और अधिवक्ता भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular