HomeJharkhandGiridihगिरिडीह के तीन गोदामों में लगी भयंकर आग, लगभग 2 करोड़ रुपये...

गिरिडीह के तीन गोदामों में लगी भयंकर आग, लगभग 2 करोड़ रुपये का नुकसान।

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो इलाके में मंगलवार आधी रात को भीषण आग लगने की घटना हुई, जिसमें प्लाईवुड और बिजली के सामान के तीन गोदाम जलकर खाक हो गए। इस आगजनी में करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग से 2 प्लाईवुड और 1 बिजली के सामान के गोदाम के साथ-साथ प्लाईवुड, बिजली के उपकरण, 3 मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार पूरी तरह नष्ट हो गए। यह हादसा मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे हुआ।

बाबाधाम प्लाईवुड के मालिक रवि कुमार साहू ने बताया कि आग झूमराज इंटरप्राइजेज, बाबाधाम प्लाईवुड और एक बिजली के सामान के गोदाम में लगी। झूमराज इंटरप्राइजेज रवि के ससुर भुनेश्वर प्रसाद साहू का है, जबकि बिजली के सामान का गोदाम अमित कुमार का है। तीनों गोदाम पास-पास स्थित थे। रवि ने बताया कि उनके दो कर्मचारी गोदाम में रहते थे, जिन्होंने रात 11:30 से 12:00 बजे के बीच फोन पर आग लगने की सूचना दी।

रवि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह 8:30 बजे तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने में लंबा समय लगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। रवि के अनुसार, इस आग से लगभग 1.80 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular