पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन सड़क निर्माण का निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

0:00

द न्यूज़ पोस्ट फोर यू डेस्क

गिरिडीह : पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का मंगलवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने की स्थिति, पेड़ों की कटाई, बिजली के तारों की शिफ्टिंग तथा नालियों की साफ-सफाई जैसी प्रमुख समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य की गति तेज करने के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि फोर लेन सड़क का निर्माण जिले के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने मौके पर कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ काम पूरा किया जाए। अधूरे कार्यों को लेकर जो भी अड़चनें सामने आ रही हैं, उन्हें आपसी समन्वय से तत्काल दूर किया जाए ताकि प्रोजेक्ट समय पर खत्म हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के दौरान नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए ताकि धूल से लोगों को कोई असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर
  • June 11, 2026

0:00 The News Post4U Desk गिरिडीह। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन में गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के…

Continue reading
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह
  • June 5, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

  • June 11, 2026
  • 29 views
गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

  • June 5, 2026
  • 153 views
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

  • June 4, 2026
  • 55 views
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

  • June 4, 2026
  • 60 views
SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

  • June 3, 2026
  • 59 views
हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

  • June 3, 2026
  • 85 views
गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग