गिरिडीह: पुलिस पर एक युवक के साथ क्रूरता से पिटाई करने का आरोप, गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर

0:00

गिरिडीह 

पचंबा पुलिस पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके कारण उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

यह मामला करहरबारी निवासी प्रेम कुमार पासवान का है, जिसे चोरी के आरोप में गुरुवार शाम पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके बाद अचानक प्रेम को सदर अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत बिगड़ने पर रांची रेफर कर दिया गया।

प्रेम की बहन संध्या देवी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी यह हालत हुई। संध्या ने बताया कि गुरुवार शाम कुछ पुलिसकर्मी उनके घर आए और उनके भाई को चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए ले गए। जब वह थाने पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि पुलिस उनके भाई की बुरी तरह पिटाई कर रही थी। विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में जब प्रेम की तबीयत बिगड़ी, तो पुलिस ने उसे सदर अस्पताल ले जाया, जहां से उसकी हालत और खराब होने पर रांची भेज दिया गया।

  • The News Post4u

    Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

    Related Posts

    गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग
    • June 3, 2026

    0:00 गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा वार्ड संख्या 10 में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 9:30 बजे एक तीन मंजिला आवासीय भवन की…

    Continue reading
    गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति
    • May 9, 2026

    0:00 जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में रिकॉर्ड संख्या में मामलों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

    • June 3, 2026
    • 1 views
    हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

    गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

    • June 3, 2026
    • 2 views
    गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

    गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

    • May 9, 2026
    • 216 views
    गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

    गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

    • May 8, 2026
    • 358 views
    गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

    • May 7, 2026
    • 210 views
    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

    गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

    • May 7, 2026
    • 417 views
    गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज