HomeJharkhandGiridihहाड़ी जाति विकास मंच ने एकजुटता का लिया संकल्प,समाज सुधार की ओर...

हाड़ी जाति विकास मंच ने एकजुटता का लिया संकल्प,समाज सुधार की ओर कदम

GIRIDIH : रविवार को अंबेडकर भवन में हाड़ी जाति विकास मंच का एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला कमेटी का गठन और ज़िला कमेटी द्वारा प्रमाण पत्र वितरण रहा।

बैठक में समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया। हाड़ी समाज में विभेद पैदा करने के किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा की गई और एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल हरी ने समाज सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की, वहीं प्रदेश संगठन सचिव आकाश हरि ने संगठन के सदस्यों को संगठित रहकर काम करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर पवन हरि, शाम हरि, सचिन हरि, संतोष हरि, राजा हरि, बबलू हरि, विनोद हरि, सागर हरि, राजेश हरि, अजय हरि, अनिल हरि, चंदन हरि और सनी हरि जैसे प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाड़ी समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने और समाज को जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। इस संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular