HomeJharkhandGiridihINDIA गठबंधन बहुमत से काफी आगे 51 सीटो पर आगे

INDIA गठबंधन बहुमत से काफी आगे 51 सीटो पर आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: शुरुआती नतीजों में ‘इंडिया’ गठबंधन को बढ़त, भाजपा को झटका

झारखंड में 81 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन धीरे-धीरे हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। 10.15 बजे तक INDIA गठबंधन बहुमत से काफी आगे 46 सीटो पर आगे है । भाजपा के लिए यह रुझान निराशाजनक साबित हो रहे हैं।

चुनाव में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ‘इंडिया’ गठबंधन और भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU), जनता दल यूनाइटेड (JDU), तथा लोजपा-रामविलास (LJP) के गठबंधन के बीच है। ईवीएम और बैलेट बॉक्स के नतीजे तय करेंगे कि अगले पांच वर्षों तक झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार रहेगी या एनडीए का शासन लौटेगा।

हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार में आदिवासी अस्मिता और ‘मंईयां सम्मान योजना’ को प्रमुख मुद्दा बनाया। वहीं, जेल जाने से जुड़े विवाद को उन्होंने सहानुभूति में बदलने की कोशिश की। दूसरी तरफ, भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोरशोर से उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े नेताओं ने इसे “रोटी, बेटी और माटी बचाने” का सवाल बताते हुए भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular