HomeJharkhandGiridihइस देश में नेता बहुत है, नीति बहुत है पर नियत अच्छी...

इस देश में नेता बहुत है, नीति बहुत है पर नियत अच्छी नहीं है-चंद्रशेखर आजाद

गिरिडीह : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक,सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने शनिवार को राजधनवार के लाल बाजार स्थित कर्बला मैदान में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में नेता बहुत है, नीति बहुत है पर नियत अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलमान की बात करने वाले जाति धर्म की बात करने वाले शिक्षा की बात नहीं करते हैं रोजगार की बात नहीं करते हैं । उन्होंने बेरोजगारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज युवक बड़ी संख्या में बेरोजगार है । शिक्षा का अच्छा संस्थान नहीं है । ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या है। सिंचाई की समस्या है । उन्होंने लोगों से कहा कि वोट आपका अधिकार है इसका सही इस्तेमाल करें
चंद्रशेखर आजाद धनवार से अपने उम्मीदवार दानिश अली के समर्थन में रैली करने के लिए आए थे। उन्होंने लोगों से साफ कहा कि चुनाव आते ही बड़े-बड़े पैसे वाले लोग, वसूख वाले लोग, बड़ी- बड़ी गाड़ियों के लोग आपके पास आएंगे, आपको अपना बंधु बताएंगे और चुनाव खत्म होते ही वह आपको पहचान से इनकार कर देंगे । वे आपको सब्जबाग दिखाएंगे पर आप डटे रहना और अपने हक़ अधिकार की लड़ाई जारी रखना । उन्होंने दानिश अली को वोट देकर विधानसभा भेजने की लोगों से अपील की सभा को धनवार के उम्मीदवार दानिश अली ने भी संबोधित करते हुये लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular