गिरिडीह: झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा, गिरिडीह ने पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू ने की, जबकि संचालन धर्म प्रकाश ने संभाला। सभा में गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष बालगोविंद साहू, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह के अध्यक्ष राहुल बर्मन, रेडक्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार , समाज के उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू और हरगौरी साहू, झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के सदस्य परमेश्वर मंडल, महेंद्र मंडल, दशरथ प्रसाद और अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में गुरुजी के सामाजिक, राजनीतिक और आंदोलनकारी योगदान को विस्तार से याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन हमेशा आदिवासी, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे और झारखंड के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
सभा के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश साहा, प्रदीप कुमार साव, राहुल कुमार, सुबोध गुप्ता, सीताराम साहू, चंद्रकांत मंडल, चनो मंडल, प्रमोद अग्रवाल, रवि साव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।







