झारखंड चुनाव: लोकतंत्र के महापर्व में जनता की भागीदारी, कहीं उत्साह तो कहीं तनाव

0:00

परवेज़ आलम
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी है। 528 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होने जा रही है। कुछ बूथों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा, तो अन्य जगहों पर शाम पांच बजे तक। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, और लोकतंत्र का यह पर्व पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह ट्वीट कर झारखंड की जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने लिखा, “झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और अंतिम चरण है। सभी मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। आपका एक-एक वोट राज्य की ताकत है।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर झारखंड के लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “झारखंड को टूटने से बचाने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। पहले चरण में जनता ने उत्साह दिखाया, और अब इस चरण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह राज्य निर्माण में आपकी भूमिका को और मजबूत करेगा।”

कल्पना सोरेन की अपील और उम्मीद
झामुमो विधायक और गांडेय से उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा कि खुद मतदान केंद्र पहुंच कर  जनता से वोट करने की अपील की है ।  वे अपने अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी मेहनत और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के कार्य जनता को उनके पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

वोटिंग के बीच नक्सली हमला और बवाल
चुनाव के बीच नक्सलियों ने लातेहार में उत्पात मचाया। कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगी पांच हाईवा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और धमकी भरे पर्चे छोड़ दिए। वहीं, धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थकों द्वारा पर्ची बांटने का भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाल लिए और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। इसी बीच, बेहराकुदर में भी पर्ची विवाद के चलते तनाव की स्थिति बनी।इस लोकतांत्रिक पर्व में जनता का जोश हर कोने में नजर आ रहा है। कहीं मतदान के जरिए बदलाव की उम्मीद है, तो कहीं शांति और विकास की चाह। हर एक वोट झारखंड के भविष्य को दिशा देने वाला साबित होगा।

  • The News Post4u

    Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

    Related Posts

    गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर
    • June 11, 2026

    0:00 The News Post4U Desk गिरिडीह। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन में गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के…

    Continue reading
    SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह
    • June 5, 2026

    0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

    • June 11, 2026
    • 51 views
    गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

    SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

    • June 5, 2026
    • 189 views
    SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

    बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

    • June 4, 2026
    • 68 views
    बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

    SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

    • June 4, 2026
    • 74 views
    SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

    हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

    • June 3, 2026
    • 71 views
    हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

    गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

    • June 3, 2026
    • 99 views
    गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग