HomeJharkhandGiridihजेएमएम ने बीजेपी पर झूठे प्रचार का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग...

जेएमएम ने बीजेपी पर झूठे प्रचार का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से की शिकायत

RANCHI: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” (पूर्व ट्विटर) पर चलाए जा रहे कथित झूठे और भ्रामक प्रचार के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। जेएमएम ने बीजेपी के आधिकारिक हैंडल “BJP JHARKHAND (BJP4JHARKHAND)” पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे लोकतंत्र की प्रक्रिया के लिए खतरनाक बताया है।

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में जेएमएम ने कहा है कि इस हैंडल से हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री, झारखंड) और जेएमएम नेताओं के खिलाफ फर्जी और भ्रामक अभियान चलाए जा रहे हैं। ये पोस्ट न केवल सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि मतदाताओं को गुमराह करके चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि बीजेपी के झारखंड हैंडल द्वारा जारी पोस्ट है। यह कृत्य “भ्रष्ट आचरण” की श्रेणी में आता है और इससे लोकतंत्र की अखंडता और मतदाताओं के विश्वास को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

जेएमएम ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इन गतिविधियों की तत्काल जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य न केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि धूमिल करना है, बल्कि समाज में ध्रुवीकरण और अशांति फैलाना भी है।

अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या कदम उठाता है और बीजेपी इन आरोपों पर क्या सफाई देती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular