HomeJharkhandGiridihअब वक्त आ गया है कि हम झारखंडी होने पर गर्व करें-कल्पना...

अब वक्त आ गया है कि हम झारखंडी होने पर गर्व करें-कल्पना सोरेन

परवेज़ आलम की रिपोर्ट …………

गांडेय विधान सभा के बेंगाबाद मे  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जनता से सीधा संवाद किया और उनका धन्यवाद  सह आभार ब्यक्त किया । उनकी बातें न सिर्फ दिल को छूने वाली थीं, बल्कि झारखंड की जनता को अपने हक और पहचान पर गर्व करने के लिए प्रेरित करने वाली भी।

कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद में आयोजित जनसभा में गांडेय की जनता को संबोधित करते हुए कहा, “अब वक्त आ गया है कि हम झारखंडी होने पर गर्व करें और पूरी दुनिया को यह बताएं कि हम भारत के हैं पर साथ ही झारखंडी भी है । अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना है कि झारखंड सिर्फ देश में नहीं, बल्कि दुनिया में अपनी पहचान बनाए।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन करें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मजबूत करें।

महिलाओं ने कल्पना सोरेन उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और बच्चों ने उनके साथ सेल्फी लेकर खुशी जताई। पूरे गांव में उत्साह का माहौल था। इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा, “यह आपकी सरकार है, अबुआ सरकार। झारखंड के हर व्यक्ति के मान-सम्मान और विकास को प्राथमिकता देना हमारी जिम्मेदारी है।”

कल्पना सोरेन ने इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने माइयाँ सम्मान योजना  को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने और बिजली बिल माफ करने जैसे फैसलों को जनता के सामने रखा। उन्होंने झारखंड आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि इस राज्य के लिए कई लोगों ने संघर्ष किया है। 2019 में जब जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, तब से वे जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।  कल्पना सोरेन ने झारखंड सरकार की “माइयाँ सम्मान योजना” का उल्लेख किया, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जा रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि आने वाले पांच वर्षों में गांडेय की तस्वीर बदलकर रहेगी।

कार्यक्रम में राज्य के उच्च शिक्षा व नगर विकास व पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , बैरिस्टर फरदीन अहमद और झामुमो के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के बाद कल्पना सोरेन रांची के लिए रवाना हो गईं, लेकिन उन्होंने गांडेय की जनता को भरोसा दिलाया कि वे लगातार अपने इलाके मे आती रहेंगी  और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगी। उन्होने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से भी आग्रह किया कि वे उनके विधान सभा क्षेत्र को भी अपनी प्राथमिकता मे रखें ।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular