कौन बनेगा बीजेपी विधायक दल का नेता ? मरांडी, सीपी सिंह और नीरा यादव !

0:00

परवेज़ आलम की खास रिपोर्ट ………

झारखंड की राजनीति में इन दिनों बीजेपी की खामोशी ने सत्ता पक्ष  को हमलावर होने का पूरा मौका दे दिया है। विधानसभा चुनाव खत्म हुए चार महीने हो गए, लेकिन अब तक बीजेपी अपने विधायक दल के नेता का चयन नहीं कर पाई है। संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई हैं, और सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दो सप्ताह के भीतर नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाए।

मरांडी, सीपी सिंह और नीरा यादव!

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी इस दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके साथ सीपी सिंह और डॉ. नीरा यादव के नामों पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है। लेकिन बीजेपी की इस देरी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्ता पक्ष  का कहना है कि चुनावी हार के बाद पार्टी नेतृत्व में गहरी निराशा है।

झामुमो और कांग्रेस के तीखे वार।

सत्तारूढ़ झामुमो ने इस मुद्दे पर भाजपा को जमकर घेरा है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने तंज कसते हुए कहा, “चुनावी हार के बाद भाजपा इतनी निराश हो चुकी है कि विधायक दल का नेता तक नहीं चुन पा रही। राज्य की जनता ने इन्हें नकार दिया है, और अब इनकी सियासत दिशाहीन हो गई है।”

कांग्रेस ने भी भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “भाजपा को नफरत और झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं आता। इनकी मंशा संविधान को कमजोर करने की है।”

मामला उल्टा पड़ गया।

गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा पहले संवैधानिक पदों पर नियुक्ति न होने को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर रहती थी। लेकिन अब यही मुद्दा पार्टी के गले की फांस बन गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद विपक्ष को हमले का नया हथियार मिल गया है।

शीघ्र होगा निर्णय?

ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की निगरानी में जल्द ही विधायक दल के नेता का चयन करेगी। पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पार्टी पर दबाव बढ़ा रहा है, और फैसला जल्द लिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

क्या मरांडी बन पाएंगे विधायक दल के नेता, या सीपी सिंह और डॉ. नीरा यादव बाज़ी मारेंगे?

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति
  • May 9, 2026

0:00 जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में रिकॉर्ड संख्या में मामलों…

Continue reading
गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत
  • May 8, 2026

0:00 गिरिडीह। शुक्रवार का दिन डुमरी थाना क्षेत्र के इसरी बाजार के लिए एक दर्दनाक याद बन गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने कुछ ही पलों में खुशियों भरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

  • May 9, 2026
  • 212 views
गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

  • May 8, 2026
  • 358 views
गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

  • May 7, 2026
  • 210 views
जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

  • May 7, 2026
  • 415 views
गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

  • April 28, 2026
  • 528 views
झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर

  • April 26, 2026
  • 273 views
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर