नगर निकाय चुनाव में महागठबंधन में दरार ! JMM – CONGRESS आमाने सामने

0:00

परवेज़ आलम.

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह :  नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है।
नाम वापसी शुक्रवार को होगी लेकिन उससे पहले ही महागठबंधन में दरार साफ़ दिखाई देने लगी है। मेयर चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आमने-सामने खड़ी नजर आ रही हैं।

दरअसल, दोनों ही दलों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जेएमएम ने जहां पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रमिला मेहरा को मेयर पद के लिए समर्थन देने का ऐलान किया है, तो वहीं कांग्रेस ने अपने नेता डॉ. समीर राज चौधरी को मैदान में उतार दिया है।

गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर हुई प्रेस वार्ताओं में दोनों दलों के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का औपचारिक ऐलान किया।

जेएमएम का दावा – विकास के लिए एकजुट हैं कार्यकर्ता

गोयनका सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रमिला मेहरा शुरू से ही आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाती रही हैं। उनका कहना था कि प्रमिला मेहरा के नेतृत्व में
शहर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी ताकत के साथ उनके समर्थन में मैदान में उतरेगा। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे,
जिनमें अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, सुमन सिन्हा, रॉकी सिंह, अभय सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, चांद रशीद, टुन्ना सिंह, देवचरण दास, अजय सिंह, दिलीप रजक, सुमित सहित
बड़ी संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस का पलटवार – जनहित के मुद्दों को समझते हैं समीर

वहीं दूसरी ओर, अलकापुरी में कांग्रेस ने भी शक्ति प्रदर्शन किया।
मेयर प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता डॉ. समीर राज चौधरी के समर्थन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि डॉ. समीर राज चौधरी अनुभवी, शिक्षित और जनता के मुद्दों को गहराई से समझने वाले नेता हैं। उनका दावा है  कि डॉ. समीर के नेतृत्व में नगर निगम का समुचित विकास होगा और आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर अजय सिन्हा मंटू, मदन लाल विश्वकर्मा, साबिर खान  समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीजेपी ने पहले ही खोल दिया था पत्ता

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए
डॉ. शैलेंद्र चौधरी को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि, बीजेपी की इस घोषणा के बावजूद पार्टी से जुड़े नेता कामेश्वर पासवान, प्रकाश कुमार दास और नागेश्वर दास
ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है

महागठबंधन में अंदरूनी चुनौती भी बनी सिरदर्द

इतना ही नहीं, कांग्रेस और जेएमएम दोनों के लिए चुनौती अपने ही घर से खड़ी हो गई है।

कांग्रेस के एक और नेता जोगेश्वर महथा पहले ही मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं जेएमएम से जुड़े पप्पू रजक भी मेयर की रेस में अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

अब बड़ा सवाल यही है— क्या नाम वापसी से पहले महागठबंधन की यह दरार भरेगी?
या फिर यह चुनावी लड़ाई महागठबंधन के लिए नई मुश्किलें खड़ी करने वाली है?

नगर निगम चुनाव में अब मुकाबला पूरी तरह दिलचस्प हो चुका है— हर निगाह नाम वापसी की तारीख और आगे की सियासी चालों पर टिकी है।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू
  • March 12, 2026

0:00 परवेज़ आलम. द न्यूज़ पोस्ट4यू झारखंड की सियासत में मेयर चुनाव के बाद अब एक नया राजनीतिक “मैच” शुरू हो चुका है—और यह मुकाबला है डिप्टी मेयर की कुर्सी…

Continue reading
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह
  • March 8, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह, 8 मार्च: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Inner Wheel Club of Giridih Sunshine की ओर से नगर निगम गिरिडीह की नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 371 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 386 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह

नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और उनका सम्मान ही सच्चे विकास की पहचान

  • March 8, 2026
  • 314 views
नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और उनका सम्मान ही सच्चे विकास की पहचान

महिला दिवस: सम्मान और समानता का प्रतीक

  • March 8, 2026
  • 254 views
महिला दिवस: सम्मान और समानता का प्रतीक

23 परिवारों के लिए हो गयी “हैप्पी होली”

  • March 2, 2026
  • 309 views
23 परिवारों के लिए हो गयी “हैप्पी होली”

अम्बेडकर भवन में गूंजा सम्मान का स्वर — नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का अभिनंदन

  • March 1, 2026
  • 296 views
अम्बेडकर भवन में गूंजा सम्मान का स्वर — नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का अभिनंदन