HomeJharkhandGiridihशिवम आजाद समर्थकों के साथ JMM में शामिल

शिवम आजाद समर्थकों के साथ JMM में शामिल

परवेज आलम
गिरिडीह की धरती पर चुनाव का शोर चरम पर है। जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा भी बढ़ता जा रहा है। झामुमो और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। झामुमो के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू, जो सुबह से लेकर रात तक जनता के बीच हैं, खुद को इस जंग में पूरी तरह झोंक चुके हैं। सुदिव्य कुमार सोनू न सिर्फ अपनी पांच साल की उपलब्धियों का हिसाब-किताब दे रहे हैं, बल्कि अबुवा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए अपने पक्ष में वोट की अपील भी कर रहे हैं। उनका कुनबा बढ़ता जा रहा है, उनके साथ हर दिन नए समर्थक जुड़ रहे हैं। आज शिवम आजाद की

अगुवाई में कई लोग उनकी पार्टी में शामिल हो गए। उनके समर्थक भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें भरोसा है कि उनका प्रत्याशी निश्चित रूप से जीत रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular