आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक कुल 24 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। उनपर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

0:00

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 24 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। उन्होने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 135.70 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पहले चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 609 पुरुष, 73 महिलाएं, और एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टियों से 87 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 75 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। झारखंड की मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय पार्टियों ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिनमें 28 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह अन्य राज्यों की मान्यता प्राप्त पार्टियों से 42 उम्मीदवार हैं, जिनमें 39 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। इसके अलावा, पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने 188 प्रत्याशियों को खड़ा किया है, जिनमें 168 पुरुष और 20 महिलाएं हैं। पहले चरण में कुल 334 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 299 पुरुष और 34 महिलाएं हैं। श्री कुमार ने ये जानकारी शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्ती से चौकसी बरत रहा है। इसके तहत राज्य की सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाकर लगातार जांच की जा रही है।

  • The News Post4u

    Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

    Related Posts

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त
    • May 7, 2026

    0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह : डीसी रमनिवास यादव ने जिलेवासियों से जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा…

    Continue reading
    गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज
    • May 7, 2026

    0:00    ZRUCC सदस्य अरुण जोशी ने GM को लिखा पत्र द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह:  गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर स्थित सलेया रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

    • May 9, 2026
    • 211 views
    गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

    गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

    • May 8, 2026
    • 357 views
    गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

    • May 7, 2026
    • 209 views
    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

    गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

    • May 7, 2026
    • 414 views
    गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

    झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

    • April 28, 2026
    • 527 views
    झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

    सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर

    • April 26, 2026
    • 272 views
    सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर