HomeJharkhandGiridihझारखंड- बागियों ने वापस लिया नामांकन । बाबूलाल मरंडी की सीट...

झारखंड- बागियों ने वापस लिया नामांकन । बाबूलाल मरंडी की सीट फांसी

झारखंड की नाला विधानसभा सीट भाजपा के लिए एक चुनौती बनती नजर आ रही थी, लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा की कोशिशों से समय रहते इस चुनौती पर काबू पा लिया गया। हालांकि, धनवार सीट से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को मनाने में भाजपा अब तक सफल नहीं हो पाई है, जबकि पार्टी के नेताओं ने उनसे भी मुलाकात की थी। यहाँ से भाजप के प्रदेश अध्यक्ष  बाबू लाल मरंडी उम्मीदवार हैं ।  हाल ही में झारखंड में भाजपा को उस समय झटका लगा जब पार्टी के दो नेता, सत्यानंद झा और वीरेंद्र मंडल, टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय कर लिया। इनकी बगावत से भाजपा में हलचल मच गई, और स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी झारखंड प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा को सौंपी गई। सरमा ने दोनों बागी नेताओं, सत्यानंद झा और वीरेंद्र मंडल, से मिलकर उन्हें मनाने में सफलता पाई, जिससे दोनों ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। दूसरे चरण में नाला सीट से निर्दलीय नामांकन करने वाले पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने अब अपना नामांकन वापस ले लिया है, जबकि वीरेंद्र मंडल ने भी सरमा के आश्वासन पर चुनाव से हटने का निर्णय लिया। सरमा ने दोनों नेताओं से उनके आवास पर मुलाकात कर उनके भविष्य को लेकर भरोसा दिया, जिसके बाद दोनों ने भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular