HomeJharkhandGiridihBJP और AJSU नेता JMM में हुए शामिल, हेमंत सोरेन ने प्रणव...

BJP और AJSU नेता JMM में हुए शामिल, हेमंत सोरेन ने प्रणव वर्मा किया स्वागत

रांची: BJP नेता प्रणव वर्मा, AJSU के केंद्रीय प्रवक्ता  विकास राणा और काँग्रेस नेता हसनैन आली भी अपने समर्थकों के साथ शनिवार को झामुमो में शामिल हो गए । उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर उनकी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। BJP नेता प्रणव वर्मा स्वर्गीय रितलाल वर्मा के पुत्र है । झामुमो में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में आनंद सिंह (केंद्रीय सदस्य, आजसू पार्टी), जितेंद्र कुमार (केंद्रीय सदस्य), अजय कुमार, विवेक कुमार राणा, अफ्ताब आलम, अविनाश कुमार सिंहा, ओम प्रकाश देव, अवध किशोर साव, धीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, सुनील राजा, कारू शर्मा, रामलखन मिस्त्री सहित सैकड़ों समर्थक हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार सभी समुदायों और वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है और इस सामूहिक समर्थन से झारखंड को नई दिशा में ले जाने की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular