2025 : नई उम्मीदों का झारखंड, मिलेगी विकास की बड़ी सौगात

0:00

परवेज़ आलम की रिपोर्ट …………..

झारखंड की ज़मीन पर विकास का नया सूरज उगने वाला है। नए साल में इस राज्य को न सिर्फ रोज़गार की नई रोशनी मिलेगी, बल्कि बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक का कायाकल्प होने जा रहा है।

1 लाख से ज्यादा नौकरियां, झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
सरकार ने ठान लिया है—2025 वो साल होगा जब झारखंड के हर घर में रोज़गार का सपना सच होगा। एक लाख से ज़्यादा सरकारी पदों पर नियुक्तियां होंगी। शिक्षकों के 60,000 पद, प्रधानाध्यापकों के 15,000, पुलिस में 10,000 और भाषा शिक्षकों के 10,000 पद भरे जाएंगे। तैयारी ज़ोरों पर है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव—कोडरमा में मेडिकल कॉलेज, ICT लैब्स का जाल!
कोडरमा और रांची में नए मेडिकल कॉलेज बनने जा रहे हैं। रांची में 1,000 बिस्तरों का अस्पताल बनेगा, जो RIMS का बोझ हल्का करेगा। साथ ही, 1,317 स्कूलों में ICT लैब्स तैयार हो रही हैं, ताकि झारखंड के बच्चों को डिजिटल युग से जोड़ा जा सके।

दामोदर साफ़ होगा, किसानों को सिंचाई का तोहफा
518 करोड़ की लागत से दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। वहीं, रानेश्वर-मसलिया सिंचाई परियोजना से 55,000 एकड़ जमीन को पानी मिलेगा। झारखंड के किसानों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं।

पर्यटन में भी धमाल—धुर्वा और गेतलसूद डैम में वाटर स्पोर्ट्स
2025 में एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने वाला है। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां तेज़ कर दी हैं।

झारखंड मेफ्लाईओवर का जाल !
रातू रोड और सिरमटोली में बन रहे फ्लाईओवर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएंगे। सिरमटोली एलिवेटेड कॉरिडोर तो फरवरी में ही तैयार हो जाएगा।

नए बंगले, स्मार्ट मीटर और पेंशनरों को इलाज की सुविधा
मंत्रियों और विधायकों को स्मार्ट सिटी में नए बंगले मिलेंगे। पेंशनर्स और उनके परिजनों को असीमित इलाज की सुविधा दी जाएगी।

बोकारो में नई उड़ान, स्टील प्लांट का विस्तार!
बोकारो हवाई अड्डे से 2025 में उड़ान शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा, 15,000 करोड़ के निवेश से स्टील प्लांट का विस्तार होगा, जिससे उत्पादन क्षमता 7.15 MTPA तक बढ़ जाएगी।

साहेबगंज का मल्टी-मॉडल टर्मिनल—सपना पूरा होने को तैयार!
साहेबगंज में गंगा किनारे बना मल्टी-मॉडल टर्मिनल अब सिर्फ महीनों की दूरी पर है। 6,500 करोड़ की इस परियोजना से झारखंड और बिहार में औद्योगिक विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा। यहां से 30 लाख टन माल ढुलाई होगी और भारत-नेपाल व्यापार को रफ्तार मिलेगी।

आख़िरी बात!
झारखंड 2025 में विकास का वो चेहरा दिखाएगा, जिसकी तस्वीर आज तक धुंधली थी। यह नया झारखंड होगा—रोज़गार से लबरेज़, शिक्षा से रोशन, और बुनियादी ढांचे से मजबूत। विकास का सफर बस शुरू होने को  है!

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • April 16, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.   कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य…

Continue reading
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह
  • April 14, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जरीडीह [ पचम्बा ] में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • April 16, 2026
  • 155 views
हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 267 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 216 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 341 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 496 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 555 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह