HomeJharkhandविशेष एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास

विशेष एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास

GIRIDIH: गिरिडीह में विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी सिलसिले में आज गांडेय प्रखंड के चमगड्ढा और बरियारपुर में विशेष एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन हुआ, जिसमें पैरासेलिंग जैसे रोमांचक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने पैरासेलिंग का अनुभव लिया और साथ ही मतदान में अपनी भागीदारी का संकल्प भी किया। स्वीप टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को चुनाव से जुड़े पहलुओं के बारे में जागरूक किया और उन्हें बताया कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हर मतदाता की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को मतदाता मार्गदर्शिका भी प्रदान की गई, जिसमें मतदान की तिथि, प्रक्रिया, और निर्वाचन प्रणाली से जुड़ी जानकारियां शामिल थीं। इन प्रयासों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular