
जेपीएससी को नया अध्यक्ष मिला, एल ख्यांगते की हुई नियुक्ति
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगते को इस पद पर नियुक्त किया गया है। इसकी आधिकारिक अधिसूचना आज शाम तक जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद पिछले सात महीनों से खाली था। राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए एल ख्यांगते को यह जिम्मेदारी सौंपी। एल ख्यांगते पहले झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
इससे पहले, वे झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। राज्य सरकार ने उनके नाम की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को त्वरित मंजूरी दे दी। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उनकी नियुक्ति से राज्य में भर्ती प्रक्रियाएं तेज होंगी और आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं तय समय और निर्धारित कैलेंडर के अनुसार संपन्न होंगी।
शिक्षा और UPSC सफलता
उन्होंने झारखंड में पूर्व मुख्य सचिव के रूप में कार्य करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी भी संभाली है। वे प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (ATI) के महानिदेशक भी रह चुके हैं। मूल रूप से मिजोरम से ताल्लुक रखने वाले, वे एक आदिवासी समुदाय से आते हैं। उन्होंने इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और 1987 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। वे 1988 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं।