प्रमिला मेहरा का जनसंपर्क तेज, बोलीं— “बेटी को मौका दीजिए, शहर को नई दिशा मिलेगी”

0:00

परवेज़ आलम.

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। घर-घर पहुंचकर उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा और भावनात्मक अपील करते हुए कहा, आपकी बेटी, आपकी बहन चुनाव मैदान में है। अगर आप मुझे मेयर बनाते हैं तो गिरिडीह का समुचित और संतुलित विकास सुनिश्चित करूंगी।”

जनसंपर्क के दौरान प्रमिला मेहरा ने स्थानीय समस्याओं—जल संकट, सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं—को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि वह शहरी क्षेत्र की परेशानियों से भली-भांति परिचित हैं और मेयर बनने के बाद निश्चित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करेंगी।

महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने विभिन्न मंदिरों में महादेव की पूजा-अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग होगा प्राथमिक एजेंडा.

प्रमिला मेहरा ने अपने विज़न को स्पष्ट करते हुए कहा कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि लगातार गिरते भूजल स्तर को रोका जा सके। उनका दावा है कि इससे आने वाले वर्षों में शहर को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने “हर घर नल जल” की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी वादा किया और कहा कि जल संकट का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।

समर्थकों का दिखा उत्साह.

जनसंपर्क अभियान में इरशाद अहमद वारिस , नऔषद अहमद चांद ,राकेश कुमार राकी, अभय सिंह, सुमेर वर्मा, रौनक मिश्रा, अभय कुमार, सन्नी सिंह, विवेक सिन्हा, नंदकिशोर सिंह, बासुदेव यादव, मो. इम्तियाज, उमेश यादव, अंजली सोरेन, नंदू सिंह, गीता शर्मा, प्रमिला कुमारी, सुशील शर्मा, शाहनवाज अंसारी, मो. तुफान, सोनू एजाज, अल्कामा, मो. वसीम राजा, मो. पप्पू सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

चुनावी मौसम में अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता “बेटी” की इस अपील को कितना समर्थन देती है और शहर की सरकार की सत्ता की चाबी किसके हाथों में जाती है।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति
  • May 9, 2026

0:00 जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में रिकॉर्ड संख्या में मामलों…

Continue reading
गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत
  • May 8, 2026

0:00 गिरिडीह। शुक्रवार का दिन डुमरी थाना क्षेत्र के इसरी बाजार के लिए एक दर्दनाक याद बन गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने कुछ ही पलों में खुशियों भरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

  • May 9, 2026
  • 163 views
गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

  • May 8, 2026
  • 295 views
गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

  • May 7, 2026
  • 179 views
जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

  • May 7, 2026
  • 344 views
गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

  • April 28, 2026
  • 482 views
झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर

  • April 26, 2026
  • 247 views
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर