HomeJharkhandCM हेमंत ने PM से किया सवाल पूछा अपने ट्वीट मे कब...

CM हेमंत ने PM से किया सवाल पूछा अपने ट्वीट मे कब मिलेगा झारखंड को 1लाख 36 हज़ार करोड़

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झारखंड के अधिकारों की मांग की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे पर मैं विनम्रतापूर्वक उनसे आग्रह करता हूं कि झारखंड का यह न्यायसंगत हक हमें लौटाया जाए।” इससे पहले भी सीएम सोरेन ने कहा था कि यह न केवल राज्य का अधिकार है, बल्कि झारखंड के विकास के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने आगे लिखा, “मैं हाथ जोड़कर पुनः प्रार्थना करता हूं कि झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये हमें लौटाएं। यह राशि झारखंड और उसके लोगों के विकास के लिए बेहद जरूरी है।” साथ ही, उन्होंने भाजपा नेताओं, विशेषकर सांसदों से अपील की कि वे इस बकाए को दिलाने में झारखंड का साथ दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular