देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

0:00

मुंबई से रिपोर्ट……
मुंबई का आजाद मैदान। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मैदान खचाखच भरा हुआ था। एक तरफ भीड़ थी, दूसरी तरफ चेहरे। चेहरे, जिनके पीछे चमकती कैमरों की रोशनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सलमान खान और सचिन तेंदुलकर तक पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा, शिवसेना, और एनसीपी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोग भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को सफल होने की शुभकामनाएं दीं।
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं।
• पहली बार: 2014 में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार के दौरान।
• दूसरी बार: 2019 में मात्र 80 घंटे के लिए।
• तीसरी बार: अब 2024 में।
राजनीतिक सफर
• 22 साल की उम्र: 1992 में नागपुर नगर पालिका के पार्षद बने।
• 27 साल की उम्र: 1997 में नागपुर के मेयर बने।
• 1999: पहली बार विधायक चुने गए।
• 2014: महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।
• 2019: मुख्यमंत्री पद पर वापसी, लेकिन केवल 80 घंटे के लिए।
व्यक्तिगत जीवन और पढ़ाई
• जन्म: 22 जुलाई 1970, नागपुर।
• शिक्षा: लॉ में स्नातक, बिजनेस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की पढ़ाई जर्मनी से।
• परिवार: पिता गंगाधर राव संघ और जनसंघ से जुड़े थे।
• पत्नी: अमृता फडणवीस।
दिलचस्प बातें
1. देवेंद्र फडणवीस ने इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी का विरोध करते हुए इंदिरा कॉन्वेंट स्कूल से अपना नाम कटवा लिया था।
2. उन्होंने 2006 में मॉडलिंग भी की थी, और अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें “मॉडल विधायक” कहकर बुलाते थे।
3. फडणवीस ने बजट पर एक किताब भी लिखी है।
राजनीति के इस रंगमंच पर सब कुछ लिखा हुआ है। हर संवाद तय है। हर तालियों की गूंज सुनियोजित। लेकिन जनता का क्या? जो हर बार इन वादों की पटकथा में कहीं खो जाती है।
“तो सवाल यही है—क्या महाराष्ट्र के लिए देवेंद्र फडणवीस की यह नई पारी वाकई नई सुबह होगी? या फिर वही पुरानी कहानी, जहां नेता बड़े हो जाते हैं और जनता छोटी?”

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात
  • April 9, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. GIRIDIH : नई दिल्ली में गुरुवार को  NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर Ayush Sinha ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोक सभा मे विपक्ष के नेता…

Continue reading
गिरिडीह में चुनावी हिंसा : शहर की सियासत में अपराधियों की  एंट्री, सवालों के घेरे में शिवम आज़ाद
  • February 24, 2026

0:00 परवेज़ आलम. द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह:  झारखंड के कई जिलों की तरह गिरिडीह भी चुनावी तनाव और छिटपुट हिंसा का इतिहास देखता रहा है, लेकिन अब तक यह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • April 16, 2026
  • 104 views
हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 235 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 200 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 300 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 468 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 520 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह