डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला,राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी दिये जांच के आदेश

0:00

रांची:आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में केस दर्ज हुआ है, जिसका केस नंबर 208/24 है। 24 अक्टूबर को नामांकन के बाद जामताड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अंसारी पर बीजेपी नेता सीता सोरेन के खिलाफ अनुचित भाषा का उपयोग करने का आरोप है। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर FIR दर्ज की गई है।

सीता सोरेन के खिलाफ कथित टिप्पणी पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने मुख्य सचिव एल खियांग्ते, प्रधान सचिव वंदना डाडेल, पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, और पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखकर इस मामले की तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी है।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है, और अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि समय पर रिपोर्ट न मिलने की स्थिति में आयोग सिविल न्यायालय की शक्तियों का उपयोग कर सकता है।

इधर बीजेपी महिला मोर्चा ने शनिवार को इरफान अंसारी के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह और रांची महानगर अध्यक्ष पायल सोनी ने किया। महिलाओं ने डॉ. अंसारी के बयान को झारखंड की महिलाओं के सम्मान का अपमान बताया और उनके इस्तीफे की मांग की। आरती सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे केवल सत्ता में बने रहने का प्रयास बताया।

जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री वोट बैंक के लिए और कितने समझौते करेंगे।

  • Related Posts

    हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • April 16, 2026

    0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.   कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य…

    Continue reading
    पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह
    • April 14, 2026

    0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जरीडीह [ पचम्बा ] में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • April 16, 2026
    • 128 views
    हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

    • April 14, 2026
    • 247 views
    पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

    ‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

    • April 10, 2026
    • 206 views
    ‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

    गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

    • April 9, 2026
    • 318 views
    गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

    ………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

    • March 12, 2026
    • 481 views
    ………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

    नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

    • March 8, 2026
    • 533 views
    नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह