HomeJharkhandGiridihगिरिडीह: महिलाओं के नाम पर 50 लाख का लोन लेकर फरार हुआ...

गिरिडीह: महिलाओं के नाम पर 50 लाख का लोन लेकर फरार हुआ पारा शिक्षक, ऐसे पकड़ा गया मामला

गिरिडीह में 84 महिलाओं से लाखों की ठगी, सहायक अध्यापक पर आरोप

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत में 84 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस ठगी का आरोप गांव के ही सहायक अध्यापक पवन सिंह पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, पवन सिंह ने आधार कार्ड और वोटर कार्ड अपडेट करने के नाम पर उनके दस्तावेज लिए थे। इसके बाद उसने फिंगरप्रिंट लेकर कहा कि यह पुष्टि के लिए जरूरी है। लेकिन वास्तव में, उसने इन दस्तावेजों का इस्तेमाल माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन पास कराने के लिए किया और फिर महिलाओं के नाम पर लिए गए लोन की रकम निकालकर फरार हो गया।

इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब फाइनेंस कंपनी के अधिकारी गांव पहुंचे और महिलाओं से लोन की राशि चुकाने को कहा। महिलाओं ने हैरानी जताई कि उन्होंने कभी लोन के लिए आवेदन ही नहीं किया था, जबकि कंपनी का कहना है कि सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और लोन उन्हीं के नाम पर दिया गया है, इसलिए उन्हें ही भुगतान करना होगा।

सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक महिला के नाम पर ₹22,000 से लेकर ₹1,00,000 तक का लोन पास किया गया था, जिससे कुल ठगी की रकम ₹50 लाख से अधिक हो गई। पीड़ित महिलाओं ने बगोदर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अवर निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular