गिरिडीह : सुरक्षा का कड़ा पहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसपी ताज हसन की पुरानी याद  ताज़ा कर दी

0:00

गिरिडीह: अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा को लेकर गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कमर कस ली है। शनिवार की आधी रात, जब पूरा शहर गहरी नींद में था, कड़ाके की ठंड मे एसपी अचानक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर निकले । इस औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसपी डॉ. बिमल कुमार के इस औचक निरीक्षण ने तीस साल पहले के एसपी ताज हसन की पुरानी याद ताज़ा कर दी । वे भी बारबरा इसी तरह अचानक सड़क पर निकाल जाते थे ।

चेक पोस्ट पर सख्ती के आदेश।
एसपी सबसे पहले उन चेक पोस्ट्स पर पहुंचे, जहां रात में वाहनों की जांच की जा रही थी। तैनात जवानों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि रात के समय वाहनों की जांच में कोई ढिलाई न हो। खासतौर पर दोपहिया वाहनों पर पैनी नजर रखने की बात कही गई।

रात 10 बजे के बाद दुकानें होंगी बंद।
रात 12 बजे तक खुली रहने वाली दुकानें और गुमटियां भी एसपी की नजर से नहीं बच सकीं। उन्होंने संचालकों से सख्त लहजे में कहा कि रात 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जानी चाहिए। मौके पर मौजूद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और इंस्पेक्टर मंटू कुमार को आदेश दिया गया कि समय सीमा का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करें।

बेवजह घूमने वालों की हुई पूछताछ।
रात के समय सड़कों पर बाइक चलाते या पैदल घूमते लोगों से एसपी ने खुद पूछताछ की। उनसे आईडी कार्ड मांगे गए और ठोस कारण न बता पाने वालों को थाने ले जाया गया। ऐसे लोगों से कड़ी पूछताछ की गई। एसपी ने पुलिस टीम को निर्देश दिया कि रात 10-11 बजे के बाद जो भी व्यक्ति सड़कों पर बिना वजह घूमता दिखे, उसे रोककर कारण पूछा जाए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाए।

अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर।
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि शहर में बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों, खासकर दोपहिया और चारपहिया गाड़ियों की जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों का इस्तेमाल असामाजिक तत्व गिरिडीह में प्रवेश करने के लिए करते हैं। इनपर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

एसपी का यह औचक निरीक्षण और सख्त कदम गिरिडीह की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास है। पुलिस की इस मुस्तैदी से जहां आम जनता राहत महसूस कर रही है, वहीं अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए यह सख्त संदेश भी है।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह
  • June 5, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है…

Continue reading
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग
  • June 4, 2026

0:00 The News Post4U Desk रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। उनके वरीय आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

  • June 5, 2026
  • 109 views
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

  • June 4, 2026
  • 40 views
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

  • June 4, 2026
  • 43 views
SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

  • June 3, 2026
  • 46 views
हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

  • June 3, 2026
  • 73 views
गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

  • May 9, 2026
  • 239 views
गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति