गर्ल्स हाई स्कूल, पचंबा में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर विशेष सत्र

0:00

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह जिले के पचंबा स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में शनिवार को छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र का संचालन समाजसेवी श्रीमती भावना सहाय और श्रीमती पूनम सहाय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को यौन, प्रजनन, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना था।

नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) दिल्ली की डायरेक्टर कम्युनिकेशन, श्रीमती भावना सहाय ने छात्राओं को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में समझाया कि किशोरावस्था में जागरूकता और सही जानकारी का होना बेहद जरूरी है। इस क्रम में उन्होंने छात्राओं को अदिति एआई चैटबॉट’ से भी रूबरू कराया। यह चैटबॉट एनएबी दिल्ली की निःशुल्क सेवा है, जो महिलाओं और लड़कियों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराती है।

श्रीमती सहाय ने छात्राओं को चैटबॉट के उपयोग की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की। उन्होंने बताया कि महिलाएँ और किशोरियाँ इस सेवा का लाभ व्हाट्सऐप नंबर 80765 51617 पर आसानी से उठा सकती हैं।

इसी दौरान श्रीमती पूनम सहाय ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए संतुलित जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्राओं को तनाव प्रबंधन, नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार से जुड़ी व्यवहारिक टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राएँ बेहद उत्साहित दिखीं। कई छात्राओं ने सवाल पूछे और जिज्ञासापूर्वक चैटबॉट के इस्तेमाल के बारे में जानकारी ली। सत्र के अंत में उपस्थित सभी ने माना कि इस तरह के कार्यक्रम किशोरियों के आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए
  • July 10, 2026

0:00 गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में 16 वर्ष पुराने अफीम की अवैध खेती और कारोबार से जुड़े मामले में विशेष न्यायाधीश प्रथम कंवलजीत चोपड़ा की अदालत ने शुक्रवार को बड़ा…

Continue reading
ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग
  • June 23, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट फॉर यू  डेस्क गिरिडीह । वर्ष 2027 की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल करने तथा सभी जातियों की जाति आधारित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

  • July 10, 2026
  • 51 views
16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

  • June 23, 2026
  • 147 views
ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

  • June 11, 2026
  • 113 views
गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

  • June 5, 2026
  • 282 views
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

  • June 4, 2026
  • 127 views
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

  • June 4, 2026
  • 134 views
SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील