राज्य सरकार की ओर से छात्रों के लिए सौगात, गुरुजी क्रेडिट कार्ड में हुए बदलाव; मिलेगा ये फायदा।

0:00

झारखंड सरकार ने छात्रों के लिए शुरू की गई गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना  में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। अब वे छात्र, जिन्होंने पहले बैंकों से शिक्षा लोन लिया है,  इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत छात्र अपने बैंक लोन को बंद कर, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ले सकते हैं।

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना में नया बदलाव

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा उन छात्रों के लिए शुरू की गई है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं कर पाते। योजना के तहत गरीब परिवारों के छात्रों को 15 लाख रुपये तक का लोन कम ब्याज दर (4%) पर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, 4 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के भी दिया जाएगा।
पहले, इस योजना का लाभ वे छात्र नहीं ले सकते थे, जिनका कोई अन्य शिक्षा लोन पहले से चल रहा हो। लेकिन प्रभात खबर की रिपोर्ट के अनुसार, अब सरकार ने इसमें संशोधन किया है। नए नियमों के अनुसार, जो छात्र पहले से लोन लिए हुए हैं, वे भी योजना का लाभ ले सकते हैं, बशर्ते वे बैंक से अपना लोन बंद कर NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्राप्त करें। साथ ही, अब राज्य के स्थायी निवासी और डिप्लोमा धारक भी इस योजना के तहत लोन ले सकते हैं।

योजना के फायदे

  • जो छात्र आर्थिक कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाते, उन्हें इस योजना से पढ़ाई का खर्च वहन करने में मदद मिलेगी।
  • छात्रों को लोन चुकाने के लिए 15 साल का समय दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं है, जो बैंक लोन के मामले में जरूरी होता है।

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मिलेगा। आवेदन करने के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट (gscc.jharkhand.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वेबसाइट पर सभी आवश्यक जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

यह योजना उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अपनी उच्च शिक्षा के सपने को साकार करना चाहते हैं।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग
  • June 23, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट फॉर यू  डेस्क गिरिडीह । वर्ष 2027 की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल करने तथा सभी जातियों की जाति आधारित…

Continue reading
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह
  • June 5, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

  • July 10, 2026
  • 46 views
16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

  • June 23, 2026
  • 137 views
ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

  • June 11, 2026
  • 110 views
गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

  • June 5, 2026
  • 279 views
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

  • June 4, 2026
  • 121 views
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

  • June 4, 2026
  • 126 views
SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील