HomeCrimeकट्टा ले कर आए थे कांड करने, पुलिस ने वारदात से पहले...

कट्टा ले कर आए थे कांड करने, पुलिस ने वारदात से पहले धर-दबोचा

गिरिडीह: जमुआ थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी घटना को होने से रोक लिया। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात रंगामाटी निवासी इंद्रदेव कुमार वर्मा ने सूचना दी कि छह युवकों ने देसी कट्टे के साथ उनके भाई मणिलाल वर्मा पर जानलेवा हमला किया है।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने पुलिस बल के साथ रंगामाटी गांव में छापेमारी की। ग्रामीणों के सहयोग से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों में रितेश पांडे (19) और अनिमेष पांडे (20), दोनों निवासी ग्राम चुंगलों, थाना जमुआ, शामिल हैं। उनके पास से एक देसी कट्टा और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

इंद्रदेव कुमार वर्मा के आवेदन पर जमुआ थाना में कांड संख्या 03/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कांड के अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular