HomeJharkhandGiridihराजनीतिक हिस्सेदारी के लिए अनुसूचित जाति को एकजुट होना होगा -डॉ. शैलेन्द्र

राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए अनुसूचित जाति को एकजुट होना होगा -डॉ. शैलेन्द्र

गिरिडीह : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच का मिलन समारोह सह बैठक का आयोजन रविवार को गिरिडीह शहर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी, विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट ने की, जबकि संचालन विनोद चौधरी द्वारा किया गया।

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी को जिलाध्यक्ष से प्रोन्नत कर प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके कार्यों की दक्षता और समर्पण भावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा जिला कमिटी का भी विस्तार किया गया।

 कमल दास को जिला अध्यक्ष बनाया गया जबकि  सत्यनारायण दास, राजेंद्र चौधरी,  राजेश हाड़ी व राजकुमार भुइयां को  जिला उपाध्यक्ष, डॉ. रविकांत, विनोद चौधरी, सुखदेव दास, सुनील पासवान,  सुरेंद्र तूरी, बबलू हाड़ी व  संतोष पासवान को  सचिव, वहीं  सुनीता कुमारी को कोषाध्यक्ष व  रामचंद्र हजारा, रिंकू दास व ज्ञान ज्योति मीडिया प्रभारी बनये गए हैं ।

मार्गदर्शक मंडली मे धनेश्वर रजक, भोला चौधरी, छात्रधारी महथा, व  गिरधारी महथा को शामिल किया गया है ।

 

डॉ. शैलेंद्र चौधरी का संबोधन।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने कहा, “अनुसूचित जाति समाज विभिन्न जातियों में बंटा हुआ है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच का उद्देश्य इस बिखराव को समाप्त कर सबको एकजुट करना है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने का जो संदेश दिया, उसी मार्ग पर चलकर समाज को एक सूत्र में पिरोना है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे भोले-भाले समाज का लंबे समय से केवल उपयोग होता आया है। राजनीतिक दलों ने हमें सक्षम नेतृत्व नहीं दिया। लेकिन अब समय आ गया है कि हम संगठित होकर समाज को मजबूत करें।” डॉ. चौधरी ने यह भी कहा कि मंच शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज तक पहुंचाने में मदद करेगा।

एकजुटता का संकल्प।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने मंच को मजबूत बनाने और समाज के सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोग और मंच के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular